हत्या के दोषी दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर : हत्या मामले की सुनवाई कर रहे एडीजे-6 राधेश्याम शुक्ल ने साहेबगंज थाना क्षेत्र के दो भाइ रामदेनी राम उर्फ लंगड़ राम व भनु राम उर्फ जयमंगल राम को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. उन्हें 15-15 हजार रुपये का अर्थ दंड भी मिला है. आपसी विवाद को लेकर 13 सितंबर 2017 में साहेबगंज […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : हत्या मामले की सुनवाई कर रहे एडीजे-6 राधेश्याम शुक्ल ने साहेबगंज थाना क्षेत्र के दो भाइ रामदेनी राम उर्फ लंगड़ राम व भनु राम उर्फ जयमंगल राम को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. उन्हें 15-15 हजार रुपये का अर्थ दंड भी मिला है. आपसी विवाद को लेकर 13 सितंबर 2017 में साहेबगंज थाना क्षेत्र के बलथी रईसी गांव में तार छेबने वाली हंसुली से काटकर विक्रम कुमार की हत्या कर दी गयी थी. मृतक विक्रम की मां मंजू देवी के बयान पर पुलिस ने रामदेनी राम उर्फ लंगड़ राम, भनू राम उर्फ जयमंगल राम समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थीं.

विज्ञापन

घटना की शाम वह परिवार के साथ दरवाजे पर बैठे थी. इसी दौरा रामदेनी राम, भानू राम उर्फ जयमंगल राम, भानू राम की पत्नी भगीया देवी, संजू देवी, रामदेनी राम की पत्नी कांती देवी एवं देवरिया थाना के बंगरा निवासी

विनोद राम लाठी डंडा, हंसुली व फरसा से हमला बोल दिया. जिसमें विक्रम कुमार, लालबहादुर राम एवं मुगा राम गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इलाज के दौरान विक्रम की मौत हाे गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन