कांटी में युवक की जहर देकर हत्या का आरोप
कांटी : नगर पंचायत स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार की देर रात एक युवक की संदेहास्पद मौत का मामला प्रकाश में आया. मृत युवक की पहचान कटरा थाना के सनहौली धनौर निवासी रामसकल राय के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों ने कलवारी के एक व्यक्ति पर पैसा वापस […]
कांटी : नगर पंचायत स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार की देर रात एक युवक की संदेहास्पद मौत का मामला प्रकाश में आया. मृत युवक की पहचान कटरा थाना के सनहौली धनौर निवासी रामसकल राय के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों ने कलवारी के एक व्यक्ति पर पैसा वापस मांगने पर जहर खिलाने का आरोप लगाया. मृतक के माता सुनीता राय में कांटी थाना में लिखित आवेदन दिया है.
सूत्रों के अनुसार कलवारी स्थित एक निजी विद्यालय से चंदन कुमार को बेहोशी की हालत में कांटी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उसकी मौत की सूचना कांटी थाना को दी गई.
अपर थानाध्यक्ष अभय कुमार ने अस्पताल पहुंच मामले की छानबीन की. पुलिस ने शव को एसकेएमसीएच पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया. अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजन के अनुसार उसके बेटा को जहर खिलाकर मारा गया है. जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
मृतक की मां सुनीता राय ने बताया कि उसे बेटे ने पांच साल पहले कलवारी के एक व्यक्ति को साढ़े तीन लाख रुपये नौकरी के नाम पर दिया था. वह व्यक्ति होमगार्ड में नौकरी और लीची का व्यापार भी करता है.
पैसा वापस करने के नाम पर वह कई एक बार कलवारी स्थित अपने घर पर चंदन को बुलाया. लेकिन उसे जबरन जहर दे दिया गया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. मृतक के माता के द्वारा आवेदन दिया गया है.जिसमें कलवारी के एक आदमी के ऊपर बाकी पैसा वापस मांगने पर विष पान कराने का आरोप है. मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए