बच्चा चोर की अफवाह पर गोलाबांध में चार को खदेड़ा

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बच्चा चोर की अफवाह पर रविवार की दोपहर गोलाबांध के रोड नंबर चार स्थित महावीर स्थान के समीप चार लोगों को मुहल्लेवासियों ने खदेड़ दिया. चारों तलाब के किनारे लगे झाड़ियों से होकर भाग निकले. लेकिन, मुहल्ले के लोगों को शक था कि बच्चा चोरी करने पहुंचे चारों लोग झाड़ी में भी छुपे […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बच्चा चोर की अफवाह पर रविवार की दोपहर गोलाबांध के रोड नंबर चार स्थित महावीर स्थान के समीप चार लोगों को मुहल्लेवासियों ने खदेड़ दिया. चारों तलाब के किनारे लगे झाड़ियों से होकर भाग निकले.

आपके शहर में

विज्ञापन
लेकिन, मुहल्ले के लोगों को शक था कि बच्चा चोरी करने पहुंचे चारों लोग झाड़ी में भी छुपे हुए हैं. इसको लेकर करीब दो घंटे तक वहां अफरा- तफरी मची रही. सूचना पर पहुंची सिकंदरपुर ओपी पुलिस ने लोगों को समझा- बुझा कर मामले को शांत करा दिया. काफी खोजबीन के बाद भी मुहल्लेवासियों को चारों संदिग्ध का कुछ पता नहीं चल पाया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर में चार व्यक्ति मुहल्ले में घूमते देखे गये. लोगों को शक हुआ तो वे बच्चा चोर कहकर शोर मचाने लगे. इसके बाद चारों भागने लगे. लोगों को शक हुआ कि वे झाड़ी में कूद गये हैं. लाठी- डंडे से लैस होकर लोग उनको ढूंढ़ने लगे. इस दौरान झाड़ी में ईंट – पत्थर भी फेका गया. झाड़ी में आग भी लगायी गयी . लेकिन, कोई उसमें से बाहर नहीं निकला.
दो घंटे तक बना रहा तनाव, चारों संदिग्धों को तलाब की झाड़ियों
में ढूंढ़ते रहे मुहल्लेवासी
सिकंदरपुर ओपी पुलिस के पहुंचने के बाद मामला हुआ शांत,
नहीं मिले संदिग्ध
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन