ePaper

चमकी बुखार : सरकार पर साधा निशाना, कहा- बच्चों की मौत के लिए सरकार दोषी, इस्तीफा दें स्वास्थ्य मंत्री

Updated at : 24 Jun 2019 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
चमकी बुखार : सरकार पर साधा निशाना, कहा- बच्चों की मौत के लिए सरकार दोषी, इस्तीफा दें स्वास्थ्य मंत्री

मुजफ्फरपुर : चमकी बुखार से हो रही बच्चों की मौत व एसकेएमसीएच में नर कंकाल मिलने पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के इस्तीफे की मांग करती है. इसकी जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए. सरकार सजग रहती तो इस बीमारी से काफी बच्चों को बचाया जा सकता था. उक्त बातें कांग्रेस के […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : चमकी बुखार से हो रही बच्चों की मौत व एसकेएमसीएच में नर कंकाल मिलने पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के इस्तीफे की मांग करती है. इसकी जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए. सरकार सजग रहती तो इस बीमारी से काफी बच्चों को बचाया जा सकता था. उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने रविवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं.
इससे पहले उन्होंने पार्टी के प्रभारी सचिव वीरेंद्र सिंह राठौड़ के साथ एसकेएमसीएच के अधीक्षक से मिल कर बीमार बच्चों का जायजा लिया था. प्रभारी सचिव वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि कई वर्षों से यहां इस बीमारी से सैकड़ों बच्चों की मौत हो रही है, लेकिन राज्य व केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवा देने में अक्षम है. श्री राठौड़ ने एसकेएमसीएच में नरकंकाल मिलने को गंभीर बताते हुए सीबीआइ से जांच कराने की मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन