जलसंकट पर पार्षद का घेराव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अप्रैल में हुई बोरिंग, अबतक नहीं लगा सबमर्सिबल पंप डिप्टी मेयर पहुंचे, दिया आश्वासन तो माने लोग मुजफ्फरपुर : जलसंकट से जूझ रहे वार्ड 47 के विश्वकर्मा लेन के लोगों ने कन्हौली खादी भंडार रोड को मस्जिद चौक के पास जाम कर दिया. इसके बाद वार्ड पार्षद गीता देवी के घर पहुंच कर उन्हें बंधक […]
विज्ञापन
अप्रैल में हुई बोरिंग, अबतक नहीं लगा सबमर्सिबल पंप
डिप्टी मेयर पहुंचे, दिया आश्वासन तो माने लोग
मुजफ्फरपुर : जलसंकट से जूझ रहे वार्ड 47 के विश्वकर्मा लेन के लोगों ने कन्हौली खादी भंडार रोड को मस्जिद चौक के पास जाम कर दिया. इसके बाद वार्ड पार्षद गीता देवी के घर पहुंच कर उन्हें बंधक बना लिया. लोग कह रहे थे कि जब तक पानी नहीं मिलेगा, लोग यहीं जमे रहेंगे. इसके बाद पार्षद गीता देवी ने डिप्टी मेयर मानमर्दन शुक्ला को फोन किया.
डिप्टी मेयर पार्षद संतोष महाराज, मो एनामुल हक के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने तत्काल एक एक टैंकर पानी मंगवाया और शुक्रवार तक सबमर्सिबल पंप चालू कराने का आश्वासन दिया. तब लोग शांत हो गये. उस दौरान ठेकेदार से पूछा गया, तो उसने कहा कि कंप्रेशर नहीं मिल रहा है, इस कारण देर हुई है. दो-तीन दिन में काम हो जायेगा. इस दौरान करीब दो घंटे सड़क से आवागमन पूरी तरह ठप रहा.
स्थानीय निवासी अनिल कुमार, दिनेश कुमार, संजय कुमार, राम बाबू, अमित कुमार, लक्ष्मण ठाकुर, लालबाबू चौधरी, दिनेश शर्मा, श्रवण कुमार, कपिलदेव पासवान ने बताया कि अप्रैल में ही बोरिंग किया गया, लेकिन आज तक सबमर्सिबल पंप नहीं लगा और न ही कनेक्शन हुआ. इसके लिए कई बार पार्षद को कहा गया, तो उन्होंने कहा कि यह काम ठेकेदार है. लोगों ने बताया कि करीब पांच सौ से अधिक लोग जलसंकट से जूझ रहे हैं. डिप्टी मेयर ने शुक्रवार तक समय दिया है.
शुक्रवार तक कनेक्शन नहीं हुआ, तो फिर जाम लगाएंगे. पार्षद अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकते हैं. वार्ड में जो भी काम हुए हैं, उसकी जांच करायी जाये. पार्षद पुत्र मनमानी करते हैं. पार्षद गीता देवी ने कहा कि ठेकेदार काम नहीं कर रहा है, इसकी शिकायत वह कई बार नगर आयुक्त से कर चुकी हैं. नगर आयुक्त कहते हैं कि वे ठेकेदार को बोलते हैं, लेकिन अबतक काम नहीं हुआ. वार्ड में 12 लाख की योजना लंबित है.
बंद नलकूप को चालू करने का निर्देश
समाहरणालय में मंगलवार को डीएम आलोक रंजन घोष के निर्देश पर कृषि टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में डीएओ डॉ केके वर्मा ने नहर सिंचाई, डीजल अनुदान, फसल आच्छादन, उद्यान आदि विभागों के विकास योजनाओं पर चर्चा की.
डीएओ ने कहा कि किसानों को अनुदानित दर पर बीज दिया जायेगा. उन्होंने नहर में पानी की स्थिति को लेकर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली. सर्वेक्षण करा कर छोटे-मोटे खराबी के कारण बंद पड़े नलकूप को शीघ्र चालू कराने का निर्देश दिया.
सूखाड़ की स्थिति को देखते हुए लंबी प्रभेद्य वाली धान के बीज की बीज की रोपनी नहीं करने की सलाह किसानों को देने का बीएओ को निर्देश दिया. कहा कि मध्यम व कम अवधि वाले बीज का प्रयोग करें. इसके अलावा कृषि योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










