निगम के पांच पंपों से जलापूर्ति में परेशानी

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिजली की ट्रिपिंग के कारण नगर निगम के पांच पंप हाउस से जुड़े इलाकों में भीषण पेयजल संकट है. बिजली ट्रिपिंग के कारण चंदवारा आबेदा, मारवाड़ी हाइ स्कूल, भगवानपुर पशुपालन, ब्रह्मपुरा मीडिल स्कूल व दाउदपुर कोठी पंप से जुड़े ब्रह्मपुरा, दाउदपुर कोठी, ब्रज बिहारी कॉलोनी, एमआइटी झिटकहिया, बीबीगंज, भगवानपुर, मारवाड़ी हाइस्कूल रोड, चंदवारा, […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिजली की ट्रिपिंग के कारण नगर निगम के पांच पंप हाउस से जुड़े इलाकों में भीषण पेयजल संकट है. बिजली ट्रिपिंग के कारण चंदवारा आबेदा, मारवाड़ी हाइ स्कूल, भगवानपुर पशुपालन, ब्रह्मपुरा मीडिल स्कूल व दाउदपुर कोठी पंप से जुड़े ब्रह्मपुरा, दाउदपुर कोठी, ब्रज बिहारी कॉलोनी, एमआइटी झिटकहिया, बीबीगंज, भगवानपुर, मारवाड़ी हाइस्कूल रोड, चंदवारा, बनारस बैंक चौक सहित करीब पांच दर्जन से अधिक मोहल्ले की करीब पचास हजार आबादी के सामने दो दिनों से पेयजल को तरस रहे हैं. यहां के लोगों की माने तो कब पानी आता है और कब जाता है पता नहीं चलता. कभी पानी में फोर्स आता है तो तुरंत चला जाता है. सुबह से रात तक यही स्थिति है.

आपके शहर में

विज्ञापन
जब पंप हाउस पर जाते हैं तो पता चलता है आधा घंटा बिजली रहती और फिर आधे से एक घंटा के लिए चली जाती है. जल कार्य शाखा के कर्मियों की माने तो सभी पंप चालू हालत में है, लेकिन बिजली ट्रिपिंग के कारण जलापूर्ति में परेशानी हो रही है. पंप चलने के बाद जब तक पाइपलाइन में पानी का प्रेशर बढ़ता है तब तक बिजली कट जाती है. पंप हाउस के नजदीक वाले इलाके में पानी तो मिल जाता है, लेकिन दूर के लोगों को परेशानी होती है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन