नि:शुल्क शिक्षा का नियम नहीं : सीबीएसई
मुजफ्फरपुर : बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ योजना के तहत निजी स्कूलों में एक बेटी पर 50 प्रतिशत फीस माफी की योजना से सीबीएसई मुकर गयी है. आरटीआई के तहत इसका खुलासा हुआ है. आरटीआई कार्यकर्ता अजीत कुमार सिंह ने पूछा था कि सीबीएसई के कितने स्कूलों में एक बेटी पर 50 प्रतिशत फीस माफी और […]
मुजफ्फरपुर : बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ योजना के तहत निजी स्कूलों में एक बेटी पर 50 प्रतिशत फीस माफी की योजना से सीबीएसई मुकर गयी है. आरटीआई के तहत इसका खुलासा हुआ है. आरटीआई कार्यकर्ता अजीत कुमार सिंह ने पूछा था कि सीबीएसई के कितने स्कूलों में एक बेटी पर 50 प्रतिशत फीस माफी और दो बेटी पर मुफ्त शिक्षा दी जा रही है. इस पर सीबीएसई ने जवाब दिया कि उसके यहां ऐसा कोई प्रावधान नहीं है.
आपके शहर में
अपने जवाब में सीबीएसई सचिव ने कहा कि एक बच्ची की आधी फीस माफ का कोई नियम ही नहीं बनाया गया है. अगर कोई स्कूल चाहे, तो वह अपने स्तर पर ऐसा कर सकता है. आरटीआई कार्यकर्ता ने बताया कि सीबीएसई ने कुछ दिनों पहले खुद ही एक बच्ची के दाखिले पर 50 प्रतिशत फीस माफी की बात कही थी. सीबीएसई के पीआरओ संजीव झा ने कहा कि सिर्फ केंद्रीय विद्यालय में 50 प्रतिशत फीस माफी की योजना है. बाकी स्कूलों में ऐसा कोई नियम नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए