टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई से उलझी महिला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 May 2019 4:56 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रविवार की दोपहर टिकट चेकिंग के दौरान एक महिला यात्री टीटीई से उलझ गयी. इससे प्लेटफॉर्म संख्या एक पर अफरातफरी का माहौल हो गया. सूचना पर पहुंचे डीसीआई धनंजय कुमार ने मामले की जांच कर उसे रफा-दफा किया. जानकारी के अनुसार, महिला यात्री अपने बच्चों के साथ ट्रेन से उतर […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रविवार की दोपहर टिकट चेकिंग के दौरान एक महिला यात्री टीटीई से उलझ गयी. इससे प्लेटफॉर्म संख्या एक पर अफरातफरी का माहौल हो गया. सूचना पर पहुंचे डीसीआई धनंजय कुमार ने मामले की जांच कर उसे रफा-दफा किया. जानकारी के अनुसार, महिला यात्री अपने बच्चों के साथ ट्रेन से उतर कर बाहर जा रही थी.
जंक्शन पर तैनात टीटीई टिकट जांच कर रहे थे. इसी दौरान टीटीई ने महिला से टिकट की मांग की. महिला यात्री ने अपना टिकट उसे दिखा दिया. बच्चों का टिकट मांगने पर महिला भड़क गयी और टीटीई से उलझ गयी. महिला यात्री का कहना था कि बच्चों का वह टिकट कभी नहीं कटाई है.
टीटीई ने बताया कि बच्चों का भी टिकट लगता है. इस पर महिला भड़क गयी. हल्ला होते देख वहां सैकड़ों की संख्या में यात्री जुट गये. इस पर इसकी जानकारी डीसीआई को दी गयी. सूचना पर पहुंचे डीसीआई ने मामले की जांच कर यात्री को समझा बुझाकर मामले को रफा-दफा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










