सड़क पर पड़े जख्मी को कई वाहनों ने रौंदा

Updated at : 06 Mar 2019 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर पड़े जख्मी को कई वाहनों ने रौंदा

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के संगमघाट पुल पर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई. मंगलवार की सुबह संगमघाट पुल के पास एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर गया. गंभीर रूप से जख्मी होने की वजह से वह सड़क पर ही पड़ा रहा. इसके […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के संगमघाट पुल पर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई. मंगलवार की सुबह संगमघाट पुल के पास एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर गया. गंभीर रूप से जख्मी होने की वजह से वह सड़क पर ही पड़ा रहा. इसके बाद कई वाहनों ने उस घायल व्यक्ति को रौंद दिया.

सूचना पर मंगलवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस शव के चिथड़े को सड़क से उठा कर पोस्टमार्टम विभाग में ले आयी. मृत्यु समीक्षा पत्र पहुंचने के बाद जब डॉक्टर ने शव देखा, तो उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया. बताया कि यह मांस का लोथड़ा है. इसका पोस्टमार्टम नहीं हो सकता है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह में संगमघाट के पास मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच 57 फोरलेन सड़क पर एक शव पड़ा था. इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी.
पोस्टमार्टम में पहुंचा शव, तो भौंचक हो गये डॉक्टर, कहा, नहीं हो सकता परीक्षण
मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के संगमघाट पुल पर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई. मंगलवार की सुबह संगमघाट पुल के पास एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर गया. गंभीर रूप से जख्मी होने की वजह से वह सड़क पर ही पड़ा रहा. इसके बाद कई वाहनों ने उस घायल व्यक्ति को रौंद दिया. सूचना पर मंगलवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस शव के चिथड़े को सड़क से उठा कर पोस्टमार्टम विभाग में ले आयी. मृत्यु समीक्षा पत्र पहुंचने के बाद जब डॉक्टर ने शव देखा, तो उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया. बताया कि यह मांस का लोथड़ा है. इसका पोस्टमार्टम नहीं हो सकता है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह में संगमघाट के पास मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच 57 फोरलेन सड़क पर एक शव पड़ा था. इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी.
मनियारी में ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर
मनियारी : महुआ-मुजफ्फरपुर मार्ग अंतर्गत मनियारी थानाक्षेत्र के पकाही चौक स्थित आईटीआई कॉलेज के समीप मंगलवार की देर शाम सड़क के उत्तरी दिशा से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाघी चौक पर बाइक पर सवार दो युवक को रौंद डाला. मौके पर ही एक युवक की मौत हो गयी. दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. हादसा इतना भयानक था कि मृत युवक की पहचान मुश्किल था. मौके पर लोग जुट गये. इसकी सूचना पुलिस को दी. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने मौके पर पहुंच शव को लेकर व जख्मी को साथ लेकर शहर स्थित अस्पताल चले गये. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के पुरुषोतमपुर गांव निवासी महेश दास के दूसरे पुत्र विकास दास (22) के रूप में हुई है. जख्मी इसी गांव के वैद्यनाथ दास के पुत्र महावीर दास (35) हैं.चालक मौके से फरार हो गया.
इधर, पुरूषोतमपुर गांव में हादसे की खबर मिलते हुए सन्नाटा छा गया. ग्रामीण अस्पताल की ओर रवाना हो गये. लगभग दो घंटे बाद शव को पहचान पाया. इधर, मृतक विकास के घर शादी को लेकर महियाएं शगुन का गीत गा रही थी.
ग्रामीण सुबोध दास, श्याम ठाकुर, रणजीत दास, प्रवीण ,राकेश दास ने बताया कि विकास की शादी को लेकर लड़की पक्ष छेका लेकर आने वाले हैं. एक पल में ही घर की सारी खुशियां छिन गयीं. दो वर्ष पूर्व पिता महेश दास की मौत गंभीर बीमारी से हो गयी थी. मां शांति देवी रोते रोते बेहोश हो रही थी.
कुढ़नी में मुआवजे को किया एनएच जाम
कुढ़नी : फकुली ओपी के फतेहपुर निवासी ठेला चालक रमेश दास की सड़क हादसे में मौत के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम से शव घर पहुंचा. आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को फतेहपुर मोड़ पर रख एनएच-77 को जाम कर प्रदर्शन किया. गुस्साये लोग मृतक के परिजन को आपदा राहत के तहत मिलने वाली मुआवजा राशि की मांग कर रहे थे. सड़क जाम व हंगामे की सूचना पर बीडीओ हरि मोहन कुमार, सीओ रम्भू ठाकुर, फकुली ओपी प्रभारी आरके राकेश व कुढ़नी थाने के एएसआई मनोज पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. बीडीओ ने आपदा के तहत मिलने वाली राशि का प्रस्ताव जिला मुख्यालय को भेजने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया. जाम के कारण सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. वहीं, मुखिया अर्चना कुमारी ने कबीर अंत्येष्टि योजना से तीन हजार रुपये दिये. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मनोज पासवान, अमरनाथ सिंह आदि ने मृतक के परिजन को सांत्वना दी.
मालूम हो कि सोमवार की रात सड़क पार करने के दौरान को हाजीपुर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने रौंद डाला, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन