मुजफ्फरपुर : आज से फिर टूटेगा बालिका गृह भवन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिल्डिंग बायलॉज के विपरीत बने साहू रोड स्थित बालिका गृह भवन को ध्वस्त करने का आदेश फिर से नगर आयुक्त संजय दूबे ने दिया है. गुरुवार को ब्रजेश ठाकुर के वकील अतुल अभिषेक व पुत्र राहुल आनंद की पक्ष को सुनने के बाद नगर आयुक्त ने शुक्रवार की सुबह 10 बजे से भवन […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बिल्डिंग बायलॉज के विपरीत बने साहू रोड स्थित बालिका गृह भवन को ध्वस्त करने का आदेश फिर से नगर आयुक्त संजय दूबे ने दिया है.
गुरुवार को ब्रजेश ठाकुर के वकील अतुल अभिषेक व पुत्र राहुल आनंद की पक्ष को सुनने के बाद नगर आयुक्त ने शुक्रवार की सुबह 10 बजे से भवन को तोड़ने का निर्देश दिया है. इसके लिए सहायक अभियंता नंद किशोर ओझा समेत दो इंजीनियरों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गयी है. बिहार बिल्डिंग ट्रिब्यूनल ने नगर आयुक्त द्वारा दिये गये भवन तोड़ने के फैसले पर 21 जनवरी को रोक लगा दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










