मुजफ्फरपुर : कुंदन हत्याकांड में चुन्नू ठाकुर पर एफआइआर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देर रात एसएसपी ने बैिरया बस स्टैंड में की छानबीन मुजफ्फरपुर : बैरिया स्टैंड में बस इंचार्ज कुंदन सिंह की हत्या के मामले में कुख्यात राकेश कुमार उर्फ चुन्नू ठाकुर समेत नौ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. शनिवार को कुंदन की पत्नी अचला कुमारी के बयान पर अहियापुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में […]
विज्ञापन
देर रात एसएसपी ने बैिरया बस स्टैंड में की छानबीन
मुजफ्फरपुर : बैरिया स्टैंड में बस इंचार्ज कुंदन सिंह की हत्या के मामले में कुख्यात राकेश कुमार उर्फ चुन्नू ठाकुर समेत नौ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
शनिवार को कुंदन की पत्नी अचला कुमारी के बयान पर अहियापुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में पांच को नामजद और चार अज्ञात को आरोपित बनाया गया है. पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.
दर्ज प्राथमिकी में गन्नीपुर निवासी राकेश कुमार उर्फ चुन्नू ठाकुर, सदातपुर चौबे टोला निवासी अनिल चौबे, शिवहर जिले के नया गांव निवासी नारायण सिंह, शीत बसंत बस कंपनी के मालिक कैलाश मिश्रा, खबड़ा निवासी प्रकाश कुमार उर्फ बादल पर साजिश रच कर कुंदन की हत्या करने का आरोप लगाया गया है.
अहियापुर थाने के दारोगा विजय कुमारकुंदन के गांव भीमपुर भपुरा गये थे. कुंदन के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बस स्टैंड में वर्चस्व को लेकर पहले से ही चुन्नू से अदावत चल रहा था. पूर्व में भी कई बार इन लोगों ने जान लेने की कोशिश की थी.
देर रात एसएसपी मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ बैरिया बस स्टैंड पहुंच कर छानबीन की. उन्होंने बताया कि नामजद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
जानकारी हो कि शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे अपराधियों ने बस स्टैंड के मुहाने पर स्थित ट्रेवल्स बुकिंग काउंटर पर बैठकर मोबाइल से बातचीत कर रहे कुंदन सिंह को गोली मार दी थी. स्कॉर्पियों से आये तीन अपराधियों ने उनके ऊपर फायरिंग की. गोली लगने के बाद कुंदन सिंह वहीं जमीन पर गिर गये. उनके गिरते ही वहां मौजूद यात्री व अन्य लोगों ने अपराधियों को खदेड़ना शुरू किया.
दो अपराधी भीड़ का फायदा उठाकर स्कॉर्पियों में सवार हो गये, लेकिन एक अपराधी रोहित जाकर बस में छुप गया. वह बस के अंदर से ही फायरिंग करने लगा. एसटीएफ जवानों ने जब बस में छिपे युवक की घेराबंदी की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ की फायरिंग में उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










