मुजफ्फरपुर : भाग कर पड़ोसी के घर गयी, तो ब्रजेश ने पीटा
मुजफ्फरपुर : बालिका गृह की बच्चियों को ब्रजेश ठाकुर शारीरिक तौर पर भीप्रताड़ित करता था. एक पीड़िता ने सीबीआई की इंस्पेक्टर विभा कुमारी को बयान दिया था कि वह एक बार साहू रोड स्थित बालिका गृह से भाग कर बगल के पड़ोसी के घर छिप गयी थी. बाद में पड़ोसी ने ब्रजेश सर को जानकारी […]
मुजफ्फरपुर : बालिका गृह की बच्चियों को ब्रजेश ठाकुर शारीरिक तौर पर भीप्रताड़ित करता था. एक पीड़िता ने सीबीआई की इंस्पेक्टर विभा कुमारी को बयान दिया था कि वह एक बार साहू रोड स्थित बालिका गृह से भाग कर बगल के पड़ोसी के घर छिप गयी थी. बाद में पड़ोसी ने ब्रजेश सर को जानकारी दी. उसे बुला कर जम कर पिटाई की गयी. हालांकि अब वह पढ़ कर डॉक्टर बनना चाहती है.
आपके शहर में
उसने बताया था कि ब्रजेश सर के साथ ज्यादातर समय एक आदमी आता था, जिसे मास्टर वह बोलते थे. वह डंडे से बच्चियों को मारा करता था. उसके नाक के पास एक बड़ा तिल है. उसने कहा कि कीड़े वाली दवा के साथ सफेद, ग्रीन व पिंक वाली दवा खिलायी जाती थी. उसने बयान में किरण पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह गंदी आंटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए