समस्तीपुर अल्पावास से आयी महिला की मानसिक व एचआईवी जांच होगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती समस्तीपुर अल्पावास की महिला की स्वास्थ्य जांच मंगलवार को हुई. डॉक्टरों की टीम ने अपनी रिपोर्ट सीएस को सौंप दी है. टीम ने महिला की मानसिक काउंसेलिंग व एचआईवी जांच कराने की बात कही है. बुधवार को महिला की मानसिक काउंसेलिंग व एचआइवी जांच होगी. डॉ […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती समस्तीपुर अल्पावास की महिला की स्वास्थ्य जांच मंगलवार को हुई. डॉक्टरों की टीम ने अपनी रिपोर्ट सीएस को सौंप दी है.
टीम ने महिला की मानसिक काउंसेलिंग व एचआईवी जांच कराने की बात कही है. बुधवार को महिला की मानसिक काउंसेलिंग व एचआइवी जांच होगी. डॉ सीके दास के नेतृत्व में जांच टीम ने जांच में यह भी कहा है कि महिला का स्नोफिलिया बढा हुआ है.
उसकी दवा चलायी जाये, इसके बाद महिला पूरी तरह से ठीक हो जायेगी. टीम ने यह भी कहा कि महिला की मानसिक सुस्ती को देख मानसिक काउंसेलिंग करवायी जाये. शांति कुटीर की कर्मचारियों का कहना है कि महिला का पूर्व में क्या इलाज किया गया. इसकी कोई केस हिस्ट्री अल्पवास वालों ने नहीं दी है.
शनिवार को समस्तीपुर अल्पावास के लोग 45 वर्षीय महिला को लेकर शांति कुटीर में रखने को ले आये थे. संचालक ने जब महिला की दयनीय स्थिति देखी तो पहले अस्पताल में भर्ती कराने की बात कहीं थी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन