मुजफ्फरपुर : मीनापुर के ठेकेदार की रून्नीसैदपुर में हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मीनापुर के गोरीगामा निवासी ठेकेदार राकेश कुमार सिंह की रविवार रात गला दबा कर हत्या कर दी गयी. सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना के तिलक ताजपुर बांध पर उनका शव मिला है. माैके से पुलिस ने खोखा भी बरामद किया है. थानाध्यक्ष गोरख राम ने बताया कि ठेकेदार की हत्या का आरोप उनके […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मीनापुर के गोरीगामा निवासी ठेकेदार राकेश कुमार सिंह की रविवार रात गला दबा कर हत्या कर दी गयी. सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना के तिलक ताजपुर बांध पर उनका शव मिला है. माैके से पुलिस ने खोखा भी बरामद किया है. थानाध्यक्ष गोरख राम ने बताया कि ठेकेदार की हत्या का आरोप उनके ही सहयोगी संजय झा के ऊपर लगाया जा रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर हॉस्पिटल भेज दिया है.
राजेश के ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की सुबह वह गांव से सहयोगी संजय झा के साथ स्कॉर्पिया से निकले थे. वह मोबाइल टावर में ट्रांसफर्मर लगाते थे. शाम तक नहीं लौटने पर मोबाइल पर फोन किया गया तो वह स्विच ऑफ था. संजय को फोन करने पर उसने कहा कि वह जख्मी हो गया है. राकेश का कुछ पता नहीं चल रहा है. तिलक ताजपुर पहुंचने पर राकेश का शव मिला. संजय फरार है. राजेश को दो लड़कियां और एक लड़का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन