यार्ड में खड़ी पोरबंदर एक्सप्रेस पर यात्रियों ने जमाया कब्जा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2018 4:48 AM
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : यार्ड में खड़ी पोरबंदर एक्सप्रेस पर यात्रियों ने दो घंटे पहले ही कब्जा कर लिया. इससे ट्रेन की सभी जेनरल बोगी में पहले से ही फुल हो गयी. यात्रियों को बाहर निकालने पर यार्ड में तैनात जवानों के पसीने छूट गये. जवानों ने पहले तो यात्रियों को वहां से भगाने का प्रयास किया, […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : यार्ड में खड़ी पोरबंदर एक्सप्रेस पर यात्रियों ने दो घंटे पहले ही कब्जा कर लिया. इससे ट्रेन की सभी जेनरल बोगी में पहले से ही फुल हो गयी. यात्रियों को बाहर निकालने पर यार्ड में तैनात जवानों के पसीने छूट गये. जवानों ने पहले तो यात्रियों को वहां से भगाने का प्रयास किया, लेकिन यात्रियों के नहीं मानने पर अतिरिक्त जवानों को बुला कर यात्रियों को खदेड़ दिया गया.
जानकारी के अनुसार, ट्रेन जब वाॅशिंग पिट में लगी थी, तभी कुछ यात्री धीरे-धीरे यार्ड की ओर बढ़ रहे थे. इन यात्रियों को ट्रेन की ओर जाते देख अन्य यात्री भी यार्ड की आेर बढ़ने लगे. कई यात्री बोगी की आपातकालीन खिड़की खोल अंदर घुस गये और सीट पर कब्जा जमा लिया. देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में यात्री यार्ड में घुस गये.
इस दौरान यार्ड में तैनात जवानों ने यात्रियों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन यात्री जवानों से उलझते रहे. इस पर अतिरिक्त बल को बुला कर यात्रियों को वहां से खदेड़ दिया. यार्ड में लगी मालगाड़ी के बोगी के नीचे व ऊपर से चढ़ कर यात्री वहां से भागे. इसके बाद ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर प्लेस होने के साथ ही यात्रियों के बीच मारामारी शुरू हो गयी. यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगे. इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या चार पर चल रहे काम की वजह से कई यात्री गिर कर घायल भी हो गये. इससे प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी का माहौल हो गया.
पोरबंदर एक्सप्रेस चली गयी, बनता रहा टिकट
जंक्शन पर सोमवार को यूटीएस काउंटर पर ट्रेन के जाने के बाद भी टिकट को लेकर अफरातफरी मच गयी. यात्रियों को जब ट्रेन जाने की जानकारी मिली, ताे यात्री गुस्से में आकर हंगामा करने लगे.
हंगामे की सूचना पर जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच कर यात्रियों को शांत कराया. यात्रियों ने बताया कि ट्रेन पोरबंदर एक्सप्रेस से सभी को जाना था. डिस्प्ले बोर्ड में दिखा रहा था कि ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या चार पर खड़ी है. इस वजह से यात्री टिकट कटवा रहे थे. इसी बीच एक यात्री ने बताया कि ट्रेन तो चली गयी. इसके बाद यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










