मुजफ्फरपुर : लड़की भगाने के आरोपित के पिता व मामा की पिटाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आक्रोशितो ंने पुलिस पर लगाया निष्क्रियता का आरोप सकरा : थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह एक लड़की को गायब करने पर आक्रोशित लोगों ने आरोपित के पिता व मामा की जम कर पिटाई कर दी. दोनों को बंधक बनाकर लड़की की बरामदगी कराने की मांग करने लगे. बंधक बनाने की सूचना […]
विज्ञापन
आक्रोशितो ंने पुलिस पर लगाया निष्क्रियता का आरोप
सकरा : थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह एक लड़की को गायब करने पर आक्रोशित लोगों ने आरोपित के पिता व मामा की जम कर पिटाई कर दी. दोनों को बंधक बनाकर लड़की की बरामदगी कराने की मांग करने लगे.
बंधक बनाने की सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस पर लोगों ने जमकर रोड़ेबाजी की. घटना के बाद पुलिस बैरंग लौट गयी. आक्रोशित लोग पुलिस की निष्क्रियता व आरोपित की मां के बयान पर झूठा केस करने का आरोप लगा रहे थे. साथ ही घटनास्थल पर वरीय पुलिस पदाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे.
घटना की सूचना पर विधायक लालबाबू राम, डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी, पुलिस निरीक्षक सुभाष प्रसाद, थानाध्यक्ष पूर्णकाम सामर्थ, मुशहरी थाना, बरियारपुर ओपी, मनियारी थाना पुलिस के साथ क्यूआरटी प्रभारी आरपी गुप्ता भी घटना स्थल पर पहुंचे.
जाकर लोगों को समझा-बुझाकर एक सप्ताह में लड़की की बरामदगी का आश्वासन देकर मामला शांत कराया. बंधक बने आरोपित के पिता अनिल महतो व मामा दिनेश महतो को पुलिस ने मुक्त करा इलाज के लिए सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. घटना के संबंध में बताया गया कि गांव से एक लड़की को अक्तूबर में गायब कर दिया गया था. इसको लेकर लड़की के पिता ने सकरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दबाव के बाद लड़की को मुक्त किया गया था. इसके बाद फिर से उक्त लड़की को 18 नवंबर को एक युवक लेकर भाग गया.
लड़की के पिता के बयान पर दुबारा केस दर्ज हुआ. इसमें अभिषेक कुमार, उसके पिता अनिल महतो, अंकित कुमार, मोहन साह, राहुल कुमार, अनिल पटेल आदि को आरोपित किया गया. इसी बीच आरोपित अभिषेक की मां बबीता देवी ने लड़की के पिता सहित चार लोगों पर मारपीट व घर में घुस रुपये लूट का मामला दर्ज करा दिया. लोगों का कहना था कि पुलिस मनमानी कर बबीता देवी का केस पहले दर्ज कर ली और लड़की गायब करने का केस बाद में की है.
इससे पुलिस की कार्यशैली पर लोग आक्रोशित थे. इस बीच ग्रामीणों द्वारा लड़की की बरामदगी के लिए अनिल व पुलिस पर दबाव दिया जा रहा था. लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही थी. इसके बाद लोगों ने रविवार की सुबह काली स्थान पर अनिल को पकड़ कर पिटाई की. बचाव में गये उसके मामा को भी आक्रोशित लोगों ने पिटाई कर दी. इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन