हरियाणा से लायी जा रही एक करोड़ की विदेशी शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कुचायकोट/मुजफ्फरपुर : हरियाणा से विदेशी शराब की खेप लेकर मुजफ्फरपुर जा रहे ट्रक को उत्पाद विभाग की टीम ने बलथरी चेकपोस्ट से जब्त किया है. उसके साथ ट्रक के चालक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि माफिया भाग गया. उत्पाद विभाग की यह बड़ी सफलता मानी जा रही है. उत्पाद अधीक्षक प्रिय रंजन ने बताया […]

विज्ञापन
कुचायकोट/मुजफ्फरपुर : हरियाणा से विदेशी शराब की खेप लेकर मुजफ्फरपुर जा रहे ट्रक को उत्पाद विभाग की टीम ने बलथरी चेकपोस्ट से जब्त किया है. उसके साथ ट्रक के चालक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि माफिया भाग गया. उत्पाद विभाग की यह बड़ी सफलता मानी जा रही है. उत्पाद अधीक्षक प्रिय रंजन ने बताया कि सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम को अलर्ट किया गया.
उत्पाद निरीक्षक मामूल रशीद, सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार, सैफ के जवान राज किशोर शर्मा, बलराम पांडे सहित अन्य पुलिसकर्मी वाहन जांच में जुट गये. चेकपोस्ट पर वाहनों की गहन तलाशी के दौरान शराब से भरे एक ट्रक को जब्त किया है. तलाशी के क्रम में ट्रक पर पीओपी के सामान के अंदर शराब की 401 कार्टन शराब जब्त की गयी. जिसकी कीमत एक करोड़ के आसपास है.
इस दौरान धंधेबाज भाग निकला. ट्रक के चालक को हिरासत में ले लिया गया. हिरासत में लिया गया ट्रक चालक मेरठ जिला के किला परीक्षित गढ़ थाना क्षेत्र के असीफाबाद गांव का पंकज गिरि है. चालक ने बताया कि हरियाणा से शराब की खेप बिहार के मुजफ्फरपुर ले जा रहा था. पुलिस को बताया कि ट्रक मुजफ्फरपुर में एक स्थान पर खड़ा कर देना है, वहां से पार्टी ट्रक लेकर चला जायेगी. चालक पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन