एमडीडीएम की छात्रा की जल कर मौत, कमरे में मिला शव
Updated at : 06 Oct 2018 7:05 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : एमडीडीएम कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रथम वर्ष की छात्रा डॉली कुमारी (20 वर्ष) की मौत शुक्रवार की सुबह संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. चंद्रलोक चौक स्थित रेलवे क्वार्टर के कमरे में उसका जला शव पड़ा मिला. डॉली के पिता लालबाबू प्रसाद रेलवे में इलेक्ट्रिशियन विभाग में कार्यरत है. घटना की सूचना पर […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : एमडीडीएम कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रथम वर्ष की छात्रा डॉली कुमारी (20 वर्ष) की मौत शुक्रवार की सुबह संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. चंद्रलोक चौक स्थित रेलवे क्वार्टर के कमरे में उसका जला शव पड़ा मिला. डॉली के पिता लालबाबू प्रसाद रेलवे में इलेक्ट्रिशियन विभाग में कार्यरत है.
घटना की सूचना पर पहुंची काजीमोहम्मदपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मामला संदेहास्पद होने के कारण पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर बारीकी से छानबीन कर रही हैं. लालबाबू प्रसाद मूल रूप से ढोली के हरसिंगपुर लोटन के रहनेवाले हैं. 2005 से चंद्रलोक चौक स्थित रेलवे क्वार्टर में पूरे परिवार के साथ रह रहे थे.
कमरे से धुआं उठने के बाद कॉलोनी के लोगों ने तोड़ा दरवाजा . डॉली शुक्रवार की सुबह घर में अकेली थी. पिताजी सुबह दस बजे ड्यूटी चले गये. वहीं बड़ी बहन पिंकी पॉलिटेक्निक कॉलेज में क्लास लेने के लिए गयी थी. मां संगीता देवी गुरुवार को ही पटना अपनी मंझली बेटी रूबी के यहां गयी थी.
सुबह करीब ग्यारह बजे डॉली के कमरे से धुआं उठता देख कॉलोनी के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो आग की लपटे निकल रही थी. डॉली का शरीर पूरी तरह से जल चुका था. काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंच पहले कमरे में लगे आग को बुझाया.
एफएसएल की टीम ने जब्त किया नमूना, मिला पेट्रोलियम पदार्थ. कमरे में पसरे शव के अवशेष व अन्य साक्ष्यों के वैज्ञानिक जांच के लिए दोपहर में एफएसएल की टीम को बुलाया गया. चार सदस्यीय टीम ने करीब दो घंटे तक कमरे की जांच किया. इस दौरान कमरे से पेट्रोलियम पदार्थ, शॉट सर्किट से जले तार व कमरे में बिखरे शव के कुछ अवशेष को जब्त करके जांच के लिए अपने साथ ले गयी है.
फेसबुक पर फर्जी आइडी बनाकर छात्रा को किया जा रहा ब्लैकमेल . डॉली के नाम पर किसी ने फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया था. उसका फोटो लगाकर उसको ब्लैकमेल कर रहा था. साथ ही उसके परिजनों को भी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा था. इससे वह काफी तनाव में रह रही थी. पिछले सोमवार को पिताजी से उसने इसकी शिकायत की थी. तब जाकर काजीमोहम्मदपुर थाने में लिखित शिकायत दी गयी थी. उसके बाद छात्रा का फेसबुक अकाउंट बंद किया गया था. इस घटना के बाद से वह लगातार तनाव में रह रही थी.
15 दिन पहले मोतीझील से हो गयी थी गायब. डॉली की बहन पिंकी का कहना था कि 15 दिन पहले जब वह मोतीझील से किताब खरीदने गयी थी. तब उसका कोई अपहरण करके ट्रेन से ले जाकर समस्तीपुर में छोड़ दिया था. जीआरपी की सूचना पर उसके रिश्तेदार जाकर वहां से वापस घर लाये थे. तब से वह काफी डरी सहमी रहती थी. अगर कॉलेज जाना भी होता था तो वह पापा के साथ ही जाती थी.
बिजली के शॉट सर्किट से आग लगने की कही बात
रेलवे कर्मचारी लालबाबू प्रसाद ने शुक्रवार की रात काजीमोहम्मदपुर पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया. इसमें बिजली के शॉट सर्किट से घर में लगी आग में जलने से बेटी की मौत होने की बात बतायी है. पुलिस इसके आधार पर छानबीन कर रही है.
बहन बोली डॉली आत्महत्या नहीं कर सकती, उसकी हत्या हुई है
छोटी बहन डॉली की मौत से बदहवास पिंकी रो- रो कर बार – बार बेहोश हो रही थी. होश में आने पर वह बस एक बात बोल रही थी कि उसकी बहन सुबह उठी है. पूजा करने के बाद उसके साथ घर का काम की है. उसके साथ खाना भी खाया . वह जब कॉलेज जा रही थी तो मेन गेट में ताला मारने को बोलकर निकली थी. वापस लौटी तो वह जली हुई थी. उसकी बहन डरपोक नहीं है. उसका किसी ने जलाकर हत्या कर दिया है.
सवालों के घेरे में पुलिस
छात्रा के परिजनों ने 30 सितंबर को थाने में लिखित शिकायत देने के बाद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने से काजीमोहम्मदपुर पुलिस पर कई सवाल उठ रहे हैं. परिजनों का कहना था कि अगर पुलिस फेसबुक पर फर्जी आइडी बनाकर परेशान करनेवालों को गिरफ्तार कर लेती तो जान नहीं जाती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




