कंपोस्ट पिट की दीवार पर उकेरी मधुबनी पेंटिंग

Updated at : 02 Oct 2018 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
कंपोस्ट पिट की दीवार पर उकेरी मधुबनी पेंटिंग

मुजफ्फरपुर : कंपनीबाग एमआरडीए बिल्डिंग व नगर भवन के बगल में बने कंपोस्ट पिट के दीवारों पर महिला कलाकारों ने मधुबनी पेंटिंग उकेर कंपोस्ट पिट को आकर्षक बना दिया है. इसके अलावा आसपास की सड़कें व कैंपस का रंग-रोगन कर चमका दिया गया है. नगर भवन स्थित लाइब्रेरी को भी चकाचक किया जा रहा है. […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : कंपनीबाग एमआरडीए बिल्डिंग व नगर भवन के बगल में बने कंपोस्ट पिट के दीवारों पर महिला कलाकारों ने मधुबनी पेंटिंग उकेर कंपोस्ट पिट को आकर्षक बना दिया है. इसके अलावा आसपास की सड़कें व कैंपस का रंग-रोगन कर चमका दिया गया है.
नगर भवन स्थित लाइब्रेरी को भी चकाचक किया जा रहा है. लाइब्रेरी के बगल में खाली जमीन की बाउंड्री करा उसे बतौर पार्क विकसित कर उसमें कई तरह के फूल व पौधों का लगा दिया गया है. पार्क के दीवारों की रंगाई-पुताई का काम भी युद्धस्तर पर चल रहा है. इसका उद्घाटन गांधी जयंती के मौके पर दो अक्तूबर यानी मंगलवार को नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा करेंगे.
सोमवार की शाम नगर आयुक्त संजय दूबे खुद कंपोस्ट पिट का जायजा लिया. आईटीसी व सीएसई के भी सीनियर अधिकारी शहर पहुंच गये हैं. नगर आयुक्त ने बताया कि उद्घाटन के बाद मिठनपुरा स्थित आम्रपाली ऑडिटोरियम में स्वच्छता पर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन