बापू की प्रतिमा का आज अनावरण करेंगे सीएम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : एलएस काॅलेज कैंपस स्थित गांधी कूप के पास लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण मंगलवार की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से रिमोट कंट्रोल के जरिए करेंगे. कार्यक्रम को लेकर कॉलेज में भव्य तैयारी की गयी है. कॉलेज व जिला प्रशासन की ओर से अनावरण समारोह के साथ गांधी जयंती […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : एलएस काॅलेज कैंपस स्थित गांधी कूप के पास लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण मंगलवार की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से रिमोट कंट्रोल के जरिए करेंगे. कार्यक्रम को लेकर कॉलेज में भव्य तैयारी की गयी है. कॉलेज व जिला प्रशासन की ओर से अनावरण समारोह के साथ गांधी जयंती पर कई कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे.
देर शाम तक इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी थी. सुबह 10 बजे परिसर में महात्मा गांधी, राजेंद्र बाबू व लंगट बाबू की प्रतिमा व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इसके बाद प्राचार्य के नेतृत्व में कॉलेज के शिक्षक व छात्र लंगट बाबू की प्रतिमा स्थल से समूह गान करते हुए गांधी कूप तक जायेंगे.
प्राचार्य डाॅ ओपी राय स्वागत भाषण व बीआरएबीयू के कुलपति डॉ अमरेंद्र नारायण यादव उद्घाटन भाषण करेंगे. इसके बाद गांधी जी के प्रिय भजन व सर्व धर्म प्रार्थना सभा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन