वोटर लिस्ट का प्रकाशन आज, 31 अक्तूबर तक कराएं आपत्ति

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटाने व संशोधन के लिए शनिवार को मतदाता सूची प्रारूप का प्रकाशन होगा. 1 जनवरी 2019 को 18 साल पूरा हो जायेगा, वे मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं. निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटाने व संशोधन के लिए शनिवार को मतदाता सूची प्रारूप का प्रकाशन होगा. 1 जनवरी 2019 को 18 साल पूरा हो जायेगा, वे मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं. निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 31 अक्तूबर तक अभियान चला कर युवा मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने का निर्देश दिया है.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम मो. सोहैल ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया. इसमें बताया गया कि बीएलओ व बीएलए के बीच समन्वय होने के बाद मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व हटाने में सुविधा होगी. डीएम बीएलओ को घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार कराने को कहा.
दिव्यांग जनों के पंजीकरण पर विशेष बल देने को कहा है. महिला लिंगानुपात में वृद्धि के लिए महिलाओं के पंजीकरण पर फोकस करने की बात कही गयी. डीएम ने कहा कि बीएलए एक दिन में अधिकतम 10 प्रपत्र दे सकते हैं. पुनरीक्षण अवधि में 30 से अधिक प्रपत्र जमा नहीं कर सकते हैं. पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है. इसका दूरभाष नंबर 0621-2212497 है.
नियंत्रण कक्ष से सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक निर्वाचन संबंधी किसी तरह की जानकारी ली जा सकती है. निर्वाचन सूची का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी 2019 को होगा. दावा व आपत्ति का निष्पादन 31 अक्तूबर तक होगा. निर्वाचक सूची में महिला के स्थान पर पुरुष एवं पुरुष के स्थान पर महिला वोटर के फोटो होने पर हर हाल में वोटर से से फोटो व प्रपत्र 8 प्राप्त कर सही करना है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन