एनएच पर पिस्टल दिखा रेलकर्मी की लूट ली कार, पीटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाने के संगम घाट के पास एनएच-57 फोरलेन पर शनिवार की शाम चार बाइक सवार अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में हथियार के बल पर रेलकर्मी दीपक कुमार की वैगन आर कार लूट ली. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन की. हुलिये के आधार पर अपराधियों की तलाश की जा रही […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाने के संगम घाट के पास एनएच-57 फोरलेन पर शनिवार की शाम चार बाइक सवार अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में हथियार के बल पर रेलकर्मी दीपक कुमार की वैगन आर कार लूट ली. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन की. हुलिये के आधार पर अपराधियों की तलाश की जा रही है. सभी अपराधियों की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष थी. सभी के चेहरे खुले हुए थे. इस बाबत ब्रह्मपुरा थाने के झिंटकहिया निवासी सहायक लोको पायलट दीपक कुमार ने अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दीपक कुमार ने बताया कि वह अपने पिता विनोद ठाकुर, मां रूमा देवी और एक रिश्तेदार दीपेश कुमार के साथ जमीन देखने अहियापुर थाने के झपहां जा रहा था. शनि मंदिर से एक किलोमीटर आगे बढ़ने पर संगम पुल के पास चार बाइक पर सवार आठ युवक सड़क पर ही मारपीट कर रहे थे. वहां पहुंचते ही जैसे ही कार रुकी, तो सभी ने चारों ओर से कार को घेर लिया. कार का गेट खोल कर सभी अपराधियों ने पिस्टल तान दी. मारपीट करते हुए सभी को कार से नीचे उतार दिया. इसके बाद कार में बैठ कर अपराधी शहर की ओर फरार हो गये.
अहियापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर घटनास्थल पर मामले की छानबीन की गयी. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










