सीमा विवाद में बीच सड़क पर भिड़ गये दो थानेदार

मुजफ्फरपुर : शहर में बाइकर्स गैंग ने 21 घंटे के अंदर काजीमोहम्मदपुर, विवि व नगर थाना क्षेत्र में तीन छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. विवि परिसर में बुधवार को बाइकर्स गैंग ने एक प्रोफेसर को निशाना बनाते हुए उनसे 70 हजार रुपये से भरा बैग झपट लिया. सूचना मिलते ही काजीमोहम्मदपुर व विवि […]
मुजफ्फरपुर : शहर में बाइकर्स गैंग ने 21 घंटे के अंदर काजीमोहम्मदपुर, विवि व नगर थाना क्षेत्र में तीन छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. विवि परिसर में बुधवार को बाइकर्स गैंग ने एक प्रोफेसर को निशाना बनाते हुए उनसे 70 हजार रुपये से भरा बैग झपट लिया. सूचना मिलते ही काजीमोहम्मदपुर व विवि थानेदार मौके पर पहुंचे.
दोनों थानेदार पीड़ित से पूछताछ या अपराधियों को पकड़ने की दिशा में कार्रवाई करने की बजाय आपस में ही बीच सड़क पर एक दूसरे की सीमा बता कर उलझ गयी. दोनों के बीच बकझक होता देख भीड़ जुट गयी. हालांकिघटना के तीन घंटे बाद विवि थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. इधर, मंगलवार की शाम भी बाइकर्स गैंग ने काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर पावर हाउस चौक पर एक महिला से 2.15 लाख की छिनतई कर ली थी. सूचना मिलने के बाद भी पुलिस छानबीन के बजाय मामले को दबाने में जुटी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




