जिले में अभी नहीं लगेगा कचरा से बिजली बनाने का प्लांट ड्रेनेज व सीवरेज का काम भी लटका

Updated at : 28 Jun 2018 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में अभी नहीं लगेगा कचरा से बिजली बनाने  का प्लांट ड्रेनेज व सीवरेज का काम भी लटका

मुजफ्फरपुर : ड्रेनेज व सिवरेज सिस्टम के लिए कैबिनेट से पास हो चुके 158 करोड़ की योजना पर फिलहाल ब्रेक लग गया है. सरकार की ओर से टेंडर निकाला गया, लेकिन नाले के गंदा पानी को ट्रीटमेंट कर कृषि योग्य बनाने के लिए शहर के चार प्वाइंट पर एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) लगना था. इसके […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : ड्रेनेज व सिवरेज सिस्टम के लिए कैबिनेट से पास हो चुके 158 करोड़ की योजना पर फिलहाल ब्रेक लग गया है. सरकार की ओर से टेंडर निकाला गया, लेकिन नाले के गंदा पानी को ट्रीटमेंट कर कृषि योग्य बनाने के लिए शहर के चार प्वाइंट पर एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) लगना था. इसके लिए जगह अब तक फाइनल नहीं हो सकी है. इसलिए टेंडर की प्रक्रिया फाइनल नहीं हो सकी. प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने बताया कि डीएम व नगर आयुक्त को इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया है.
कचरा से बिजली उत्पादन के लिए अमेरिकन कंपनी के साथ मुजफ्फरपुर के लिए एग्रीमेंट होने की बात को प्रधान सचिव ने खारिज कर दिया है. कहा कि फिलहाल यह प्लांट मुजफ्फरपुर में नहीं लग सकता है. क्योंकि, बिजली उत्पादन करने वाली कंपनी को एक दिन में न्यूनतम एक हजार टन कचरा की जरूरत होगी. मुजफ्फरपुर में रोजाना दो-तीन सौ टन ही कचरा निकलता है. अभी पटना में बिजली उत्पादन प्लांट को लगाने की कवायद चल रही है.ं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन