बिहार: पत्नी के मायके जाने से नाराज इलेक्ट्रीशियन पति ने फंदे से लटक कर दे दी जान, जानें क्या है पूरी कहानी...

Updated at : 07 May 2023 2:30 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार: पत्नी के मायके जाने से नाराज इलेक्ट्रीशियन पति ने फंदे से लटक कर दे दी जान, जानें क्या है पूरी कहानी...

इलेक्ट्रीशियन अरुण कुमार पासवान (35) ने शनिवार की शाम फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी. घटना नगर थाना क्षेत्र के नारायण साह कॉलोनी के पासवान टोला की है. परिजनों से घटना की सूचना मिलने के बाद नगर पुलिस मौके पर पहुंची.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: पत्नी के मायके में रहने से क्षुब्ध इलेक्ट्रीशियन अरुण कुमार पासवान (35) ने शनिवार की शाम फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी. घटना नगर थाना क्षेत्र के नारायण साह कॉलोनी के पासवान टोला की है. परिजनों से घटना की सूचना मिलने के बाद नगर पुलिस मौके पर पहुंची. पंचनामा तैयार करने के बाद शव को फंदे से उतारा गया. फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. पति की मौत की सूचना मिलने पर पत्नी गुड़िया देवी भी साहेबगंज के फुलवरिया स्थित मायके से पहुंची है. उसका रो-रोकर बुरा हाल है.

पिछले नौ माह से मायके में रह रही थी पत्नी

दारोगा रामनाथ प्रसाद ने मृतक के परिवार वालों का बयान दर्ज किया है. उनका कहना है कि मृतक पिछले कई माह से डिप्रेशन में था. इसी वजह से उसने गले में दुपट्टे का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि अरुण पासवान की पत्नी गरम मिजाज की है. पिछले नौ माह से वह पति से विवाद कर मायके में रह रही थी. डेढ़ माह पहले वह ससुराल आयी थी, लेकिन फिर से पति से विवाद कर वापस लौट गयी. इस वजह से अरुण डिप्रेशन में चला गया.

Also Read: मुजफ्फरपुर में इंजीनियरिंग के छात्र से दो लाख की छिनतई, बाइक में ठोकर मार बैग झपटकर भाग निकले बदमाश
दुपट्टे को बनाया फंदा

घटना के दिन भी वह रोज की तरह काम कर शाम में घर लौटा. आधा घंटे आराम करने के बाद वह नाश्ता करता था. उसके घर लौटने के करीब एक घंटा बाद परिवार के सदस्य उसे जगाने कमरे में पहुंचे, तो देखा कि वह दुपट्टे का फंदा बनाकर उसी से लटका हुआ था. परिजन ने तुरंत इसकी सूचना वार्ड पार्षद को दी. इसके बाद नगर पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची. नगर थानेदार श्रीराम सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद में सुसाइड करने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन