तीन माह में पूरा हो जाएगा जमालपुर में अमृत भारत स्टेशन योजना का काम
Updated at : 03 Apr 2025 11:22 PM (IST)
विज्ञापन

एडीआरएम ने जमालपुर में एआरटी व एआरएमवी का किया शेड्यूल निरीक्षण
विज्ञापन
जमालपुर. मालदा डिवीजन के एडीआरएम शिवकुमार प्रसाद ने गुरुवार को जमालपुर पहुंचकर एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन और एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल वैन की शेड्यूल जांच की. उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के प्रथम चरण का कार्य अगले तीन माह में पूरा कर लिया जाएगा.
एडीआरएम यहां इंस्पेक्शन स्पेशल ट्रेन से पहुंचे थे. जमालपुर में उतारने के बाद वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ पुराना लोको शेड पहुंच गये, जहां एआरटी और एआरएमवी शेड में ट्रेन एक्सीडेंट की स्थिति में इन दोनों वाहनों की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए यहां के एक-एक वस्तुओं का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान लाइव सेविंग पावर ट्रैक मेंटेनेंस इक्विपमेंट के अतिरिक्त हाइड्रोलिक री-रेलिंग इक्विपमेंट इनफ्लैटेबल, टावर लाइट कटिंग इक्विपमेंट, फायर एक्सटिंग्विशर तथा एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल वैन में ऑपरेशन थिएटर तथा अन्य उपकरणों की बारीकी से जांच की. उन्होंने बताया कि इन उपकरणों की जांच तीन महीने पर आवश्यक रूप से की जाती है.जल्द ही अत्याधुनिक बन जाएगा जमालपुर रेलवे स्टेशन
एडीआरएम ने बताया कि मालदा रेल मंडल में 15 रेलवे स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना का कार्य किया जा रहा है. इनमें से पीरपैंती और राजमहल रेलवे स्टेशनों पर इस योजना का कार्य पूरा कर लिया गया है. इसी माह में इन दोनों रेलवे स्टेशनों पर इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जमालपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे हैं अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्य में भी प्रगति है, परंतु कुछ विलंब हो रहा है. इसके बावजूद जमालपुर में रेल ओवर ब्रिज को हटा दिया गया है. कार्य जल्द पूरा हो इसके लिए रेलवे पूरा प्रयासरत है. एडीआरएम ने कहा कि बिल्डिंग का काम है. इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का काम है. उसे रेलवे के अधिकारी और एजेंसी कर रही है. जल्द ही जमालपुर रेलवे स्टेशन अत्याधुनिक बन जाएगा. जमालपुर रेलवे स्टेशन के रूपसज्जा में परिवर्तन दिखाई देगा. उन्होंने कहा कि देश अमृत काल से गुजर रहा है. स्वतंत्रता सेनानियों के भावनाओं के अनुरूप इस 21वीं सदी में देश के विकास को पंख लगाने की प्रक्रिया में रेलवे जुटा हुआ है. उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया रुकेगी नहीं. यह अनवरत जारी रहेगी और दिनों दिन बेहतर होती चली जाएगी. उन्होंने कहा कि पहले चरण का काम दो-तीन महीने के अंदर पूरा कर लिया जाएगा. हालांकि दूसरे चरण में 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज के कार्य आरंभ होने में थोड़ा समय लगेगा.मौके पर थे मौजूद
मौके पर स्टेशन प्रबंधक संजय कुमार एआरटी इंचार्ज अनुज कुमार, पीडब्ल्यूआई मनीष कुमार, टीआरडी के शुभम कुमार, टेलीकॉम विभाग के अनिल सिन्हा मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




