विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया.

विज्ञापन

मुंगेर से

रिपोर्ट,

विश्व रक्तदाता दिवस पर शनिवार को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया. रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया. नेतृत्व ब्लड बैंक मुंगेर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. फैजुद्दीन ने किया.कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है. उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की.

रक्तदान से नहीं आती किसी प्रकार की शारीरिक कमजोरी

बताया कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की शारीरिक कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक माना जाता है. शिविर में रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया. रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को प्रमाण पत्र एवं सम्मान पत्र भी प्रदान किया गया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व, इसके लाभ तथा भ्रांतियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यक्रम के सफल आयोजन में ब्लड बैंक के कर्मियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. रक्तदाताओं के उत्साह से आयोजन स्थल पर सकारात्मक माहौल बना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन