जमालपुर रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार सुस्त, राजधानी साढ़े 3 घंटे तो अंग एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट
जमालपुर रेलवे स्टेशन | Prabhat Khabar Network
भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर राजधानी, अंग एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल घंटों देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुंगेर : पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन अंतर्गत साहिबगंज लूप लाइन के भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर सोमवार को कई लंबी दूरी की ट्रेनें विलंब से चल रही हैं. ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, खासकर उन यात्रियों को जिन्हें आगे की यात्रा के लिए कनेक्टिंग ट्रेन पकड़नी है.
आपके शहर में
राजधानी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे लेट
आनंद विहार से सैरांग जाने वाली 20508 डाउन राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 3 घंटे 30 मिनट विलंब से चल रही है. जमालपुर में इस ट्रेन के पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 11:05 बजे है. जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तक ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन भी नहीं पहुंची थी. ऐसे में जमालपुर पहुंचने में भी काफी विलंब होने की संभावना जताई गई. स्थानीय स्तर पर ट्रेन के करीब 14:30 बजे तक जमालपुर पहुंचने की जानकारी दी गई.
अंग एक्सप्रेस ढाई घंटे से अधिक विलंबित
यशवंतपुर से भागलपुर जाने वाली 12253 डाउन अंग एक्सप्रेस भी सोमवार को करीब ढाई घंटे से अधिक विलंब से चल रही है. ट्रेन के जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 7:34 बजे है, लेकिन इसके सुबह 10 बजे के बाद जमालपुर पहुंचने की संभावना बताई गई.
ब्रह्मपुत्र मेल भी एक घंटे से अधिक लेट
कामाख्या से दिल्ली जाने वाली 15658 अप ब्रह्मपुत्र मेल भी अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे से अधिक विलंबित चल रही है. जमालपुर में इस ट्रेन के पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9:14 बजे है. जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तक ट्रेन भागलपुर भी नहीं पहुंची थी.
कनेक्टिंग ट्रेन छूटने का रहता है खतरा
लंबी दूरी की ट्रेनों के विलंब से चलने का सीधा असर यात्रियों की आगे की यात्रा पर पड़ता है. खासकर जिन यात्रियों ने दूसरी ट्रेन से कनेक्टिंग यात्रा की योजना बना रखी है, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. कई बार ट्रेन के अधिक विलंबित होने के कारण यात्रियों की कनेक्टिंग ट्रेन भी छूट जाती है. सोमवार को इन प्रमुख ट्रेनों के विलंबित परिचालन के कारण यात्रियों को ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए