सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा मुंगेर
गोयनका शिवालय में पूजा अर्चना कतेर श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
सावन की अंतिम सोमवारी पर मुंगेर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मुंगेर : सावन की अंतिम सोमवारी पर सोमवार को मुंगेर शहर के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही मंदिरों में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष गूंजते रहे. भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति, स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना की.
आपके शहर में
गोयनका शिवालय में लगी भक्तों की लंबी कतार
शहर के प्रसिद्ध गोयनका शिवालय में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया. मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतार लगी रही. श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, फूल, धतूरा और फल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की पूजा की. घंटियों की गूंज और शिव जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा.
आसपास के इलाकों से भी पहुंचे श्रद्धालु
गोयनका शिवालय में सावन के प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है, लेकिन अंतिम सोमवारी पर भक्तों की संख्या और बढ़ गई. मुंगेर शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे. कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की.
मंदिरों के आसपास भी रही चहल-पहल
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से दर्शन और पूजा की व्यवस्था की गई थी. मंदिर के आसपास फूल, बेलपत्र, प्रसाद और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी दिनभर चहल-पहल रही. अंतिम सोमवारी पर पूरा मुंगेर शिवभक्ति में डूबा नजर आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए