कार में छिपाकर ले जा रहे थे 250 लीटर शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बरामद शराब | Prabhat Khabar Network

मुंगेर के नयारामनगर में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार से 250 लीटर शराब बरामद की है। देवघर से बेगूसराय जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

मुंगेर. शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नयारामनगर पुलिस को शुक्रवार की देर रात बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तेलिया तालाब मोड़ के पास एक कार से करीब 250 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की. शराब की खेप देवघर से बेगूसराय ले जायी जा रही थी. पुलिस ने कार चालक समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान देवघर जिले के जसीडीह निवासी अजय यादव और बांका जिले के मडर कुरेवा निवासी पवन कुमार यादव के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार से शराब की खेप ले जाने की मिली थी सूचना

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र से कार के जरिए शराब की बड़ी खेप गुजरने की सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद नयारामनगर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने तेलिया तालाब चौक के समीप निगरानी शुरू की. इसी दौरान संदिग्ध कार वहां पहुंची. पुलिस ने कार को रोककर उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान कार के अंदर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई. शराब बरामद होते ही पुलिस ने कार में सवार दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया और कार को जब्त कर लिया.

देवघर से लोड की गयी थी शराब की खेप पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि शराब की खेप देवघर से कार में लोड की गयी थी. इसे बेगूसराय पहुंचाकर किसी व्यक्ति को डिलीवरी देनी थी. हालांकि, शराब किसके कहने पर मंगायी गयी थी और बेगूसराय में इसे किसे सौंपा जाना था, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है.

तस्करी के नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस पुलिस अब शराब तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है. दोनों आरोपितों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों आरोपित इससे पहले कितनी बार शराब की खेप बिहार पहुंचा चुके हैं और इस धंधे में इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं.

बोले थानाध्यक्ष

नयारामनगर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तेलिया तालाब मोड़ के समीप कार से करीब 250 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है. मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है

बरामद शराब, गिरफ्तार तस्कर | Prabhat Khabar Network
गिरफ्तार तस्कर | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन