ePaper

बबुआ घाट पर नहाने के दौरान गंगा में डूबे दो बच्चे, परिजनों में मचा कोहराम

Updated at : 30 Jul 2024 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
बबुआ घाट पर नहाने के दौरान गंगा में डूबे दो बच्चे, परिजनों में मचा कोहराम

गंगा में ढूढ़ रहे गोताखोर की टीम, 24 घंटे बाद भी नहीं चला पता

विज्ञापन

– गंगा में ढूढ़ रहे गोताखोर की टीम, 24 घंटे बाद भी नहीं चला पता मुंगेर शहर के बबुआ घाट पर सोमवार की शाम गंगा नदी में नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गये. जो शहर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हजरतगंज बाड़ा गली नंबर-2 निवासी मो. इम्तियाज का 13 वर्षीय पुत्र तौफिक एवं गली नंबर-8 निवासी मो.परवेज आलम के 12 वर्षीय पुत्र फैजान बताया जाता है. देर शाम जब परिजनों को इसकी सूचना मिली तो प्रशासनिक स्तर पर गोताखोर की टीम को बच्चों को ढूढ़ने में लगाया गया. लेकिन 24 घंटे बाद भी दोनों बच्चों का कहीं कोई अता-पता नहीं चल सका है. बताया जाता है कि सोमवार की शाम हजरतगंज से हमउम्र बच्चों की टोली घूमने निकला था. जिसमें 6 बच्चे शामिल थे. सभी बच्चे कंपनी गार्डन में खेलने लगे. जहां से वे लोग गंगा स्नान करने के लिए बबुआ घाट चले गये. स्नान करने के दौरान ही गहरे पानी में जाने से दो बच्चे गंगा में डूब गये. जब बच्चे देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. परिजनों ने जब अन्य बच्चों से पूछताछ किया तो दोनों के गंगा में डूबने की बात सामने आयी. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. प्रशासनिक स्तर पर रात लगभग 9 बजे गोताखोरों की टीम को बच्चों को ढुढ़ने के लिए भेजा गया. लेकिन 24 घंटे बाद भी बच्चों का पता नहीं चल सका. जबकि गोताखोर लगातार गंगा में बच्चों को ढूढ़ने का कार्य कर रहे हैं. गंगा में डूबने वाले बच्चों के घरों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन