ePaper

खुशखबरी : कंपनी गार्डन में बनेगा ट्रैफिक पार्क, सड़क सुरक्षा व नियमों की मिलेंगी पूरी जानकारी

Updated at : 13 Feb 2026 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
खुशखबरी : कंपनी गार्डन में बनेगा ट्रैफिक पार्क, सड़क सुरक्षा व नियमों की मिलेंगी पूरी जानकारी

मंडलीय सह जिला मुख्यालय मुंगेर में शीघ्र ही ट्रैफिक पार्क का निर्माण कराया जायेगा. जहां एआई-आधारित तकनीक का उपयोग करके लोगों को ऑटोमेटिक यातायात नियमों की जानकारी दी जायेगी.

विज्ञापन

जिला परिवहन विभाग ने नगर निगम से एनओसी प्राप्त कर मुख्यालय को भेजा प्रस्ताव, स्वीकृति का इंतजार

मुंगेर. प्रमंडलीय सह जिला मुख्यालय मुंगेर में शीघ्र ही ट्रैफिक पार्क का निर्माण कराया जायेगा. जहां एआई-आधारित तकनीक का उपयोग करके लोगों को ऑटोमेटिक यातायात नियमों की जानकारी दी जायेगी. यहां लगे तकनीक घूमने आने वाले युवाओं, बच्चों और चालकों को वास्तविक समय में गलतियों का अनुभव करायेंगी, ताकि सड़क सुरक्षा को बढ़ाया जा सके.

ट्रैफिक पार्क के लिए कर लिया गया है जमीन का चयन

जिला परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पार्क के लिए जमीन का चयन कर लिया गया है. किला परिसर स्थित कंपनी गार्डन में ट्रैफिक पार्क का निर्माण कराया जायेगा. इसे लेकर विभाग ने नगर निगम मुंगेर से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर लिया है. प्रथम चरण के कागजी प्रक्रिया पूरी कर ट्रैफिक पार्क निर्माण को लेकर जिला परिवहन विभाग ने मुख्यालय को भेज दिया और अब स्वीकृति का इंतजार कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार, अगर स्वीकृति प्रदान की जाती है तो ट्रैफिक पार्क के लिए डीपीआर तैयार किया जायेगा और निविदा की प्रक्रिया पूरी कर इसका निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा.

एक ही जगह पर मिलेगी ट्रैफिक नियमों व चिह्नों की जानकारी

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ट्रैफिक पार्क का निर्माण किया जा रहा है. जहां एक ही जगह पर ट्रैफिक नियमों व चिह्नों की जानकारी लोगों को मिल सके. विभाग की माने तो ट्रैफिक पार्क को बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए भी आकर्षक बनाया जायेगा, ताकि सभी आयु वर्ग के लोग इसे देखने आएं और यातायात नियमों के बारे में जानकारी प्राप्त करें. ट्रैफिक पार्क में सड़क सुरक्षा के नियमों को असली सड़कों की तरह दर्शाया जायेगा. इसमें गाड़ियों, रेड सिग्नल, जेबरा क्रॉसिंग और अन्य यातायात संकेतों को उसी तरह प्रस्तुत किया जायेगा, जैसे सड़कों पर होते हैं. यह दृश्य प्रदर्शन लोगों को वास्तविक जीवन में इन नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेगा. सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए यह ट्रैफिक पार्क एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है. पार्क में यह भी बताया जायेगा कि किन कारणों से सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और किस प्रकार से उन्हें रोका जा सकता है. लोगों को यह सिखाया जायेगा कि कैसे सुरक्षित तरीके से गाड़ी चलानी चाहिए और किन नियमों का पालन अनिवार्य है.

कहते हैं जिला परिवहन पदाधिकारी

मुंगेर में ट्रैफिक पार्क स्थापना का प्रस्ताव नगर निगम से एनओसी प्राप्त कर मुख्यालय भेज दिया गया है. जिसके स्वीकृति का इंतजार है. यह पॉर्क यहां के बच्चे, युवा, बुजुर्ग, चालक सभी को सुरक्षित और सुदृढ़ यातायात व्यवस्था का हिस्सा बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

सुरेंद्र कुमार अलबेला, डीटीओ

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन