खड़गपुर सड़क हादसा : इलाज के दौरान तीसरे घायल युवक ने भी तोड़ा दम, तीन मौतों से मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
इलाजरत युवक की मौत | Prabhat Khabar Network

अस्पताल में घायल युवक का इलाज करते चिकित्सक. | Prabhat Khabar Network

Munger Bike Accident News : मुंगेर के खड़गपुर-बरियारपुर एनएच-333 पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीसरे घायल युवक ने भी दम तोड़ दिया. इस दुर्घटना में अब तक कुल तीन लोगों की मौत हो चुकी है.

विज्ञापन

Munger Bike Accident News : खड़गपुर-बरियारपुर एनएच-333 मुख्य मार्ग पर लड़ुई नवटोलिया के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में घायल तीसरे युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके साथ ही इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवकों की संख्या तीन हो गई है. लगातार तीन मौतों से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है.

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार, घोरघाट थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी सुरेश दास के 38 वर्षीय पुत्र पिंटू दास हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर किया गया था. बुधवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

ससुराल जाने के दौरान हुआ हादसा

परिजनों ने बताया कि पिंटू दास बुधवार दोपहर करीब तीन बजे अपने घर से ससुराल मिल्की बनहरा जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान लड़ुई नवटोलिया के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी. चिकित्सकों ने बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका.

परिवार का इकलौता सहारा छिना

पिंटू दास अपने पीछे पत्नी सुलेखा कुमारी और तीन पुत्र व दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं. उनकी बड़ी पुत्री 18 वर्ष, दूसरी पुत्री 13 वर्ष की है, जबकि पुत्रों की उम्र 12 वर्ष, तीन वर्ष और दो वर्ष बताई गई है. परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पहले ही दो युवकों की हो चुकी थी मौत

इस सड़क हादसे में धपरी गांव निवासी पुरुषोत्तम मंडल के पुत्र बिट्टू कुमार और अपील सिंह के पुत्र सूरज कुमार की भी अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. पिंटू दास की मौत के बाद हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है.

हेलमेट नहीं पहनना बना जानलेवा

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय तीनों युवक हेलमेट नहीं पहने हुए थे. दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हुई. यह हादसा एक बार फिर दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की जरूरत को सामने लाता है.


विज्ञापन
सौरभ कुमार

लेखक के बारे में

By सौरभ कुमार

सौरभ कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. हवेली खड़गपुर (मुंगेर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन