त्योहारों के दौरान डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
त्योहारों के दौरान डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

ईद व रामनवमी को लेकर जमालपुर थाने में हुई शांति समिति की बैठक

विज्ञापन

जमालपुर. रामनवमी, ईद, चैती छठ और वसंती नवरात्रि को लेकर गुरुवार को आदर्श थाना जमालपुर में शांति समिति की बैठक हुई. इसमें विभिन्न राजनीतिक दल के कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए. इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने की.उन्होंने कहा कि चार त्योहार एक साथ मनाए जाएंगे. ऐसे में शहरवासी शांति और सद्भावपूर्ण माहौल में सभी त्योहार मनाएंगे. त्योहारों के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. डीजे बजाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि सभी चौक पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. जुमे की नमाज के दिन लोग शांति स्थापित रखेंगे. रामनवमी के मौके पर रामपुर कॉलोनी के पानी टंकी मैदान से जुलूस निकाला जायेगा. यह जुलूस अवंतिका रोड, बंशीधर मोड, सदर बाजार, भारत माता चौक, कारखाना गेट संख्या 6, लोको कॉलोनी रोड, स्टेशन चौक, जुबली वेल चौक और जमालपुर मुंगेर रोड होते हुए दौलतपुर चौक तक जायेगा. त्योहार को देखते हुए पुलिस ने 107 की कार्रवाई की है. फिर भी अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी. उन्होंने पुलिस पब्लिक सहयोग की आवश्यकता बताते हुए लोगों को कहा कि यदि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना पुलिस को दें. मौके पर रोहित सिंह, राजेश रमन, प्रहलाद घोष, गोपाल कृष्ण, मो मुकीम, रिजवान आलम, इंद्रदेव पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन