भगत सिंह चौक के समीप इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में दिनदहाड़े चोरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शहर के विजय सिनेमा के समीप स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में शनिवार को चाेरों ने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. शहर के विजय सिनेमा के समीप स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में शनिवार को चाेरों ने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने गोदाम के पिछले हिस्से की दीवाल में सेंध लगा कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम पहुंची और प्रोपराइटर से चोरी गये सामानों के बारे में पूछताछ की. गोदाम के प्रोपराइटर नितेश दास ने बताया कि मुख्य बाजार में उनकी इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है. जबकि उसने विजय सिनेमा के समीप गोदाम रखा है. शनिवार को अपराह्न 1:30 बजे गोदाम का एक स्टाफ घर जाने के दौरान गोदाम के पास कुछ लड़कों को लोहे का पैनल लेकर भागते देखा. जिस पर स्टाफ ने शोर मचाना शुरू किया. इसके बाद लड़के वहां से भाग गये. स्टाफ की सूचना पर हम गोदाम पहुंचे तो गोदाम से बल्ब की पेटी, लोहे का पैनल, बिजली का बोर्ड सहित अन्य सामान गायब था. जिसकी जानकारी उन्होंने कोतवाली थाना पुलिस को दे दी है. कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस पहुंच कर छानबीन की है. प्रोपराइटर द्वारा देर शाम तक आवेदन नहीं दिया गया. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन