प्रोफेसर कॉलोनी में किराये पर रहे शिक्षक के घर चोरी
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :18 Dec 2024 8:14 PM (IST)
विज्ञापन

तारापुर थाना में आवेदन देकर चोरी गये समान की बरामदगी की लगायी गुहार
विज्ञापन
तारापुर.
तारापुर थाना क्षेत्र में पॉश इलाके के रूप में चर्चित प्रोफेसर कॉलोनी में बुधवार की रात चोरों ने किराये के मकान में रह रहे एक शिक्षक के बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने घर से सोना-चांदी के जेवरात, नकद व अन्य समानों की चोरी कर ली. इस मामले में पीड़ित शिक्षक टेटियाबंबर प्रखंड के गौरवडीह गांव निवासी राजकुमार सिंह ने तारापुर थाना में आवेदन देकर चोरी गये समान की बरामदगी की गुहार लगायी है.कैंसर पीड़ित बहन का इलाज कराने गये थे पटना
आवेदन में शिक्षक ने कहा है कि वे तारापुर के प्रोफेसर कॉलोनी में किराये पर रहते हैं. 16 दिसंबर को अपनी कैंसर पीड़ित बहन का इलाज कराने पटना गये थे. 18 दिसंबर की सुबह वापस तारापुर स्थित किराये के घर में आये. घर आने पर देखा कि घर के मुख्य दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ है और अंदर कमरे की कुंडी टूटी हुई है. कमरे के अंदर रखे स्टील अलमीरा टूटा हुआ है और सारा समान बिखरा पड़ा है. आभूषण का डब्बा भी खाली पड़ा फेंका हुआ है. डब्बे में रखे 3 लाख 17 हजार मूल्य के जेवरात एवं 40 से 45 हजार रुपये नकद भी गायब है. वहीं लोगों में चर्चा है कि तारापुर के पॉश इलाके में चोरी होना पुलिस के लिए खुली चुनौती है. थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि शिक्षक ने आवेदन दिया है. मामले की जांच की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




