अब नगर परिषद प्रबंधन ही लगायेगा शहर में स्ट्रीट लाइट

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
अब नगर परिषद प्रबंधन ही लगायेगा शहर में स्ट्रीट लाइट

बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट व हाई मास्ट लाइट को भी करेगा दुरुस्त

विज्ञापन

जमालपुर. अब नगर परिषद प्रबंधन ही नप क्षेत्र के सभी 36 वार्ड में स्ट्रीट लाइट लगायेगा और उसकी देखरेख करेगा. अबतक नगर परिषद क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने और उसकी देखरेख की जिम्मेदारी एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड की थी. बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा नगर परिषद जमालपुर को एलइडी स्ट्रीट लाइट लगाने एवं इसके मेंटेनेंस कार्य के लिए स्वीकृति दे दी गयी है. कार्यपालक पदाधिकारी विजयशील गौतम ने बताया कि अब नगर परिषद प्रबंधन स्वयं शहर के स्ट्रीट लाइट की देखरेख करेगी. उन्होंने बताया कि एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) के साथ करार किया गया था. इसमें 7 वर्षों तक इस कंपनी को एलइडी स्ट्रीट लाइट की देखरेख करनी थी, परंतु उनकी सेवा संतोषप्रद नहीं मिली. इसको लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग के परियोजना पदाधिकारी सह अपर निदेशक द्वारा एजेंसी के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखकर वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया था. इसमें कहा गया था कि पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त किया जाए, परंतु इसके बावजूद कार्य में प्रगति नहीं होने पर अब नगर परिषद प्रशासन को ही एलइडी स्ट्रीट लाइट लगाने और उसके मेंटेनेंस की जिम्मेदारी दे दी गयी है. उन्होंने बताया कि उक्त कंपनी द्वारा एक दर्जन से अधिक स्थानों पर हाई मास्ट लाइट लगायी गयी थी. जबकि शहर के 36 वार्ड में लगभग 6000 एलइडी स्ट्रीट लाइट लगायी गयी थी. मेंटनेंस के अभाव में हाई मास्ट लाइट कई स्थान पर बंद पड़ा है. उन्होंने बताया कि अब नये सिरे से जहां एलइडी स्ट्रीट लाइट नहीं लग पायी है. वहां नयी स्ट्रीट लाइट लगेगी. इसके साथ ही बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट को भी दुरुस्त किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन