केंद्र और बिहार सरकार का बजट विकास को देगा गति

Updated:
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार का बजट देश व राज्य के विकास को तेज गति प्रदान करेगी

विज्ञापन

मुंगेर.

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार का बजट देश व राज्य के विकास को तेज गति प्रदान करेगी. यह बजट जन कल्याणकारी है. जिसमें जनता के आवश्यकताओं को शामिल किया गया है. ये बातें शनिवार को लल्लूपोखर स्थित मुंगेर विधायक कुमार प्रणय के आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कही.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का बजट युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण, किसान समृद्धि, हरित ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल इंडिया पर केंद्रित है. 12.2 लाख करोड़ का पूंजीगत व्यय, स्केल-अप, एआई और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में निवेश से यह बजट विकसित भारत-2047 के संकल्प को मजबूती दे रहा है. उन्होंने बिहार बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट है. जिसमें शिक्षा पर 68,000 प्लस करोड़, स्वास्थ्य पर 21,000 प्लस करोड़, ग्रामीण विकास पर 23,000 प्लस करोड़, महिलाओं को 2 लाख की सहायता और 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य का प्राविधान है. जो बिहार के आम नागरिक की जिंदगी बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम है. उन्होंने कहा कि जब केंद्र और राज्य दोनों में विकास की सोच एक जैसी हो, तो परिणाम अवश्यंभावी रूप से शानदार होते हैं. उन्होंने कहा कि बजट सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि बिहार के हर परिवार की बेहतरी का रोडमैप है. मौके पर जिलाध्यक्ष अरूण पोद्दार, ओमप्रकाश ठाकुर, प्राणरंजन विकास, संतोष पोद्दार, मोहन वर्मा, मणिशंकर भोलू सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन