आनंद विहार व भागलपुर के बीच चलेगी समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
आनंद विहार व भागलपुर के बीच चलेगी समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन

रेलवे ने भागलपुर और आनंद विहार के बीच समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है, जो जमालपुर होकर गुजरेगी.

विज्ञापन

जमालपुर. रेलवे ने भागलपुर और आनंद विहार के बीच समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है, जो जमालपुर होकर गुजरेगी. पूर्व रेलवे कोलकाता के सीपीआरओ डी दत्ता ने बताया कि 04412 डाउन आनंद विहार-भागलपुर समर स्पेशल 14, 16 और 18 अप्रैल को आनंद विहार से अपराह्न 12:10 बजे भागलपुर के लिए रवाना होगी. जो दूसरे दिन पूर्वाह्न 11:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी. इसी प्रकार 04411 अप भागलपुर- आनंद विहार समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन भागलपुर से 15, 17 और 19 अप्रैल को अपराह्न 14:30 बजे आनंद विहार के लिए रवाना होगी. दूसरे दिन अपराह्न 14:30 बजे ही आनंद विहार पहुंचेगी. यह ट्रेन आने जाने के दौरान दोनों ओर से 15 रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी. जिसमें पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार वाले सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर रेलवे स्टेशन शामिल है. उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में जनरल, सेकंड और स्लीपर क्लास की सुविधा रहेगी.

दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी रही चार घंटे लेट

जमालपुर. दानापुर से साहिबगंज जाने वाली 13236 डाउन दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से लगभग 4 घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय पूर्वाह्न 10.24 बजे है, परंतु ट्रेन लगभग चार घंटे लेट चलकर अपराह्न 14.22 बजे पहुंची. इस ट्रेन से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस को दानापुर से ही 3 घंटा 40 मिनट के लिए रीशेड्यूल किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन