इंटर परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
इंटर परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी

इंटरमीडिएट की परीक्षा में असफल होने पर बुधवार की शाम एक छात्रा ने अपने घर में ही खुदकुशी कर ली.

विज्ञापन

जमालपुर. इंटरमीडिएट की परीक्षा में असफल होने पर बुधवार की शाम एक छात्रा ने अपने घर में ही खुदकुशी कर ली. मामला ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के मुंगरौरा मोहल्ले का है. घटना की सूचना पाते ही ईस्ट कॉलोनी थाना के सब इंस्पेक्टर संजीत कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बरामद किया. बताया गया कि मृतक छात्रा एक गरीब परिवार की बच्ची थी. जिसके पिता मिठाई दुकान में मजदूरी का काम करते हैं. मंगलवार को रिजल्ट जारी होने के बाद से वह गुमसुम रहने लगी थी. इसी बीच बुधवार की संध्या उसने फंदे से लटक कर जान दे दी. बताया गया कि मृतक छात्रा दो भाई बहन में बड़ी थी. उसके छोटा भाई है. छात्रा की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा है. वहीं छात्रा के माता-पिता सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन