डीएम के औचक निरीक्षण के बाद कार्रवाई, डीएस समेत तीन डॉक्टरों से मांगा स्पष्टीकरण

Updated:
विज्ञापन

मॉडल अस्पताल | Prabhat Khabar Network

मुंगेर सदर अस्पताल में बदहाल व्यवस्था और ड्यूटी से गायब रहने पर डीएस सहित तीन डॉक्टरों और एम्बुलेंस एजेंसी से मांगा गया स्पष्टीकरण। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

मुंगेर : सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था और कार्य में लापरवाही को लेकर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर के 13 अगस्त की रात किए गए औचक निरीक्षण के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है. निरीक्षण में मिली कमियों को लेकर सिविल सर्जन डॉ राजू ने अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमण कुमार सहित तीन चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा है. इसके अलावा एंबुलेंस एजेंसी से भी जवाब तलब किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रात के निरीक्षण में मिली थीं कई खामियां

विदित हो कि 13 अगस्त की रात जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के साथ सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था. इस दौरान ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ हिमांशु और डॉ निधि अनुपस्थित मिले थे. वहीं दो एंबुलेंस कर्मी बिना वर्दी और पहचान पत्र के पाए गए थे.

निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों में रात के समय चिकित्सकों का नियमित भ्रमण नहीं होने की बात भी सामने आई थी. इसके बाद जिलाधिकारी ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया था.

अस्पताल उपाधीक्षक से भी मांगा जवाब

सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था के अनुश्रवण में लापरवाही पाए जाने को लेकर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमण कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है. वहीं जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित मिले डॉ हिमांशु और डॉ निधि से भी जवाब मांगा गया है.

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान एंबुलेंस कर्मियों के बिना वर्दी और पहचान पत्र के पाए जाने के मामले में संबंधित एजेंसी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है. साथ ही संबंधित एंबुलेंस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.


विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन