विकसित भारत युवा संसद 2026 : भाषण प्रतियोगिता में रोनित राज प्रथम

Updated:
विज्ञापन

जेआरएस कॉलेज में एनएसएस इकाई ने किया आयोजन

विज्ञापन

मुंगेर. जेआरएस कॉलेज में शनिवार को कॉलेज एनएसएस इकाई की ओर से मेरा युवा भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में भाषण का विषय ” आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक ” था. इसमें विभिन्न महाविद्यालयों से आये लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. इसमें बेहतर वक्तव्य रखने वाले पांच प्रतिभागियों का चयन किया गया, जो अब विधान सभा में संभाषण के लिए जाएंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो देवराज सुमन व संचालन एनएसएस पीओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर के विधायक कुमार प्रणय थे. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने प्राचार्य व अन्य उपस्थित गणमान्यों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से दीप-प्रज्वलित कर किया. इसके बाद विश्वविद्यालय का कुलगीत, एनएसएस गीत व सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गयी. विश्वविद्यालय के एनएसएस कॉर्डिनेटर मुनींद्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की. संभाषण के लिए तीन मिनट निर्धारित था. भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रोनित राज, द्वितीय स्थान पर आस्था, तृतीय स्थान पर हर्ष आनंद, चौथे स्थान पर वैष्णवी कुमारी और पांचवें स्थान पर शिवम् शांडल्य रहे. निर्णायक मंडली में प्रो भवेशचंद्र पांडेय, प्रो सत्यादित्य सिंह, प्रो जयंत कुमार, मो फारुख रहमान व राजन कुमार थे. चयनित पांचों छात्र-छात्राओें को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया. विधायक ने आपातकाल के दौरान सत्ता पर आसीन सरकार की क्रूरता की ओर छात्र-छात्राओं का ध्यान आकर्षित किया. उन्होंने राष्ट्र-रक्षा के प्रश्न से विद्यार्थियों को अवगत कराया तथा संभाषण की बारीकियों के बारे में बताया. प्रॉक्टर डॉ जयंत कुमार ने आपातकाल के इतिहास और उसके दुष्प्रभाव पर गंभीर आलोचना प्रस्तुत की. प्रो भवेशचंद्र पांडे ने भाषण प्रतियोगिता की महत्वपूर्ण बारीकियों के साथ बताते हुए आपातकाल के दौरान लगाये गये काले कानून के कारण जनता की पीड़ा का उल्लेख किया. इसके साथ ही सच्चे लोकतंत्र की स्थापना के लिए जनता की जागरूकता पर बल दिया. मौके पर लखविंदर सिंह ढिल्लो, प्रो कलाल बाखला, कोशी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ चंद्रलोक भारती, शाहिद रजा जमाल, युवा कवि डॉ अंजनी कुमार सुमन आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन