ePaper

राजद प्रत्याशी कुमारी अनिता अपने पति से है अमीर, 27.88 लाख के हैं जेवरात

Updated at : 23 Apr 2024 11:44 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

मुंगेर संसदीय सीट से राजद की टिकट पर चुनाव लड़ रही कुमारी अनिता ने कुछ दिन पहले ही नवादा के बाहुबली अशोक महतो से शादी की थी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर संसदीय सीट से राजद की टिकट पर चुनाव लड़ रही कुमारी अनिता ने कुछ दिन पहले ही नवादा के बाहुबली अशोक महतो से शादी की थी. उन्होंने नामांकन पत्र के साथ शपथ पत्र जमा किया है. उसमें अपना पता देश की राजधानी दिल्ली दी है. जबकि वह अपने पति से भी अमीर है और वाहन के नाम पर उसके पास एक स्कूटी है. जबकि उनके पति के पास कोई वाहन नहीं है. उनके पास 3 लाख 40 हजार नकद है. जबकि अपनी कुल संपत्ति व बैंक बचत खाता मिलाकर 75 लाख 93 हजार 899 रुपये दर्शाया है. इसमें 27 लाख 88 हजार का सोना और 1 लाख 29 हजार के चांदी के जेवरात है. जबकि 50 हजार का कीमती पत्थर उन्होंने धारण कर रखी है. उनके पास 56 लाख रुपये का गैर कृषि, आवासीय एवं कॉमर्शियल जमीन है. उन्होंने डिप्लोमा इन फॉर्मेसी कर रखी है. उन्होंने शपथ पत्र में अपने पति अशोक महतो के पास 4 लाख 50 हजार नकद, 10 लाख 20 हजार रुपये के सोने के जेवरात, 46 लाख 50 हजार का कृषि, आवासीय भूमि होने की बात को दर्शाया है. अशोक महतो भी 1 लाख 50 हजार रुपये का कीमती पत्थर पहन रखा है. कुमारी अनिता के पास स्कूटी है, लेकिन उनके बाहुबली पति के पास किसी प्रकार का कोई वाहन नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन