कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला रीना का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर शहर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के श्रीकृष्णा रोड बेलन बाजार निवासी मुरारी वर्मा की पत्नी 30 वर्षीया रीना देवी का शव शनिवार की सुबह कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर शहर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के श्रीकृष्णा रोड बेलन बाजार निवासी मुरारी वर्मा की पत्नी 30 वर्षीया रीना देवी का शव शनिवार की सुबह कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर अपने कब्जे में ले लिया. इधर, परिजनों ने कंकड़घाट निवासी एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार श्रीकृष्णा रोड स्थित मंडल टोला में मुरारी वर्मा शुक्रवार की रात बारात गया हुआ था. शनिवार की सुबह जब वह घर पहुंचा और पत्नी के कमरे में गया तो पत्नी का शव फंदे से लटका हुआ था. परिजनों ने बताया कि कंकड़घाट निवासी एक मनचला युवक घर पहुंचा और महिला से मोबाइल नंबर मांगने लगा. नंबर देने से इंकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी. आरोपित युवक लंबे समय से महिला को फोन करने और मिलने के लिए परेशान करता था व गलत मंशा से लगातार दबाव बना रहा था. मानसिक रूप से परेशान महिला ने पुलिस में शिकायत भी की थी. महिला अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गयी है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर, घटना की सूचना पर पहुंची कासिम बाजार थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटनास्थल पर एफएसएल टीम भी पहुंची. जिसने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटा कर अपने साथ ले गयी.

कहती हैं थानाध्यक्ष

कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया. प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लगता है, लेकिन परिजन एक युवक पर हत्या का आरोप लगा रहा है. अब तक परिजनों की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया. आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन