आज किन डॉक्टरों की रहेगी ड्यूटी, घर से निकलने से पहले देखें पूरा ओपीडी रोस्टर

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर सदर अस्पताल का ओपीडी

मुंगेर सदर अस्पताल ने आज के लिए OPD और विभिन्न विभागों का ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया है। मरीजों की सुविधा के लिए प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन

मुंगेर से रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Munger Sadar OPD: मुंगेर सदर अस्पताल प्रशासन ने आज के लिए ओपीडी और विभिन्न विभागों का ड्यूटी रोस्टर जारी किया है. मरीजों की सुविधा को देखते हुए सभी प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है. सुबह की ओपीडी 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी, जबकि कई विभागों में शाम 4 बजे से 6 बजे तक इवनिंग ओपीडी भी संचालित होगी.

फिजिशियन, हड्डी और नेत्र विभाग में ये डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध

फिजिशियन विभाग में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ हेमंत कपूर मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ शशिधर और डॉ प्रमिला कुमारी सेवा देंगे. हड्डी विभाग में डॉ आशीष सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक उपलब्ध रहेंगे. नेत्र विभाग में डॉ रईस दोनों पालियों में मरीजों का उपचार करेंगे.

दंत और महिला ओपीडी का भी रोस्टर जारी

दंत विभाग में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ पुतुल कुमारी तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ रौनक की ड्यूटी रहेगी. महिला रोग विभाग में डॉ गुलनाज सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगी.

एसएनसीयू, इमरजेंसी और प्रसव केंद्र में 24 घंटे तैयारी

Munger Sadar OPD: पीकू वार्ड एवं एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ रौशन की ड्यूटी निर्धारित की गई है. इमरजेंसी और आईसीयू में इसी अवधि में डॉ अनुराग मरीजों की सेवा देंगे. प्रसव केंद्र में डॉ स्मृति सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगी, जबकि वार्ड राउंड की जिम्मेदारी डॉ असीम संभालेंगे.अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे संबंधित विभाग के निर्धारित समय के अनुसार अस्पताल पहुंचें, ताकि बिना किसी असुविधा के चिकित्सकीय परामर्श और इलाज मिल सके.

ALSO READ : कभी राहगीरों और मवेशियों की प्यास बुझाता था यह तालाब, अब कूड़े का ढेर बनकर खो रहा अपना अस्तित्व


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन