मुंगेर में आज किस विभाग में कौन डॉक्टर देंगे सेवा, घर से निकलने से पहले जान लें पूरा शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन

Munger Sadar Hospital

Munger Sadar Hospital OPD : अगर आज आप मुंगेर सदर अस्पताल में इलाज कराने जा रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. अस्पताल प्रशासन ने सोमवार के लिए ओपीडी और विभिन्न वार्डों में तैनात डॉक्टरों की ड्यूटी सूची जारी कर दी है, ताकि मरीजों को इलाज में परेशानी न हो.

विज्ञापन

Munger Sadar Hospital OPD : मुंगेर सदर अस्पताल में सोमवार को फिजिशियन, हड्डी, नेत्र, महिला एवं दंत रोग विभाग समेत कई महत्वपूर्ण विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे. अस्पताल प्रशासन की ओर से सुबह और शाम दोनों पालियों के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी तय की गयी है. इसके साथ ही इमरजेंसी, आईसीयू और प्रसव केंद्र में भी चिकित्सकों की तैनाती की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह से शुरू होगी ओपीडी सेवा

सदर अस्पताल में सुबह 9 बजे से ओपीडी सेवा शुरू होगी. फिजिशियन विभाग में डॉ. रौशन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों को देखेंगे, जबकि शाम की पाली में डॉ. शशिधर शाम 4 बजे से 6 बजे तक सेवा देंगे.

हड्डी रोग विभाग में डॉ. निरंजन दोनों पालियों में मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं नेत्र विभाग में सुबह डॉ. अनुराग और शाम में डॉ. रेयान की ड्यूटी लगायी गयी है.

महिला और दंत विभाग में भी रहेगी सुविधा

महिला रोग विभाग में डॉ. स्मृति सुबह और शाम दोनों समय मरीजों को परामर्श देंगी. वहीं दंत विभाग में डॉ. पुतुल कुमारी की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी विभागों में पर्याप्त व्यवस्था की गयी है.

सोमवार होने के कारण अस्पताल में मरीजों की भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहने की संभावना है. ऐसे में मरीजों को समय पर पहुंचने की सलाह दी गयी है.

इमरजेंसी और आईसीयू में विशेष तैनाती

इमरजेंसी और आईसीयू में डॉ. बीएन सिंह सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तैनात रहेंगे. वहीं पीकू वार्ड और एसएनसीयू में डॉ. पंकज सागर अपनी सेवा देंगे.

प्रसव केंद्र में डॉ. अर्चना की ड्यूटी लगायी गयी है, जबकि आईसीयू राउंड के लिए डॉ. के रंजन और मेल वार्ड राउंड के लिए डॉ. निरंजन को जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और परिजनों से अपील की है कि वे निर्धारित विभाग और समय के अनुसार ही अस्पताल पहुंचें, ताकि इलाज में किसी तरह की असुविधा न हो.

Also Read: बंटवारा नहीं होने पर भी जारी रहेगा सर्वे, एक्शन मोड में सरकार, 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन