मुंगेर में मालदा रेल मंडल के स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पखवाड़े का समापन

Updated:
विज्ञापन
मुंगेर में मालदा रेल मंडल के स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पखवाड़े का समापन

रेलकर्मियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते प्रभारी स्टेशन अधीक्षक मनोरंजन कुमार

Munger news: जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी स्टेशन अधीक्षक मनोरंजन कुमार ने रेलकर्मियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

विज्ञापन

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

Munger news: पूर्व रेलवे के मालदा रेल मंडल द्वारा 15 मई से चलाए जा रहे स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पखवाड़े का समापन शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया. समापन समारोह के दौरान रेलकर्मियों ने स्वच्छता अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की शपथ ली.

जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी स्टेशन अधीक्षक मनोरंजन कुमार ने रेलकर्मियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

शपथ ग्रहण के दौरान रेलकर्मियों ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में पर्यावरण के अनुकूल व्यवहार अपनाएंगे तथा परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे. साथ ही प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, स्वच्छता बनाए रखने और हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का भी प्रण लिया.

कार्यक्रम में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक पंकज कुमार, मुख्य कार्यालय अधीक्षक अजय कुमार सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीरज कुमार, पॉइंट्समैन रजनीकांत, सुधांशु कुमार, कलावती देवी सहित कई रेलकर्मी एवं सफाईकर्मी मौजूद रहे.

रेल अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का अभियान नहीं, बल्कि सतत चलने वाली प्रक्रिया है. सभी लोगों की भागीदारी से ही स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन