करीब 10 घंटे की देरी से चल रही ब्रह्मपुत्र मेल, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
करीब 10 घंटे की देरी से चल रही ब्रह्मपुत्र मेल, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Munger news: रेलवे सूत्रों के अनुसार ब्रह्मपुत्र मेल का जमालपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9:14 बजे है. लेकिन अपराह्न 1:30 बजे तक ट्रेन मालदा टाउन रेलवे स्टेशन भी नहीं पहुंच सकी थी. मालदा टाउन से जमालपुर की दूरी लगभग 234 किलोमीटर है, जिसे तय करने में सामान्यतः साढ़े चार घंटे का समय लगता है. ऐसे में ट्रेन के मंगलवार शाम तक जमालपुर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

विज्ञापन

निर्धारित समय पर नहीं पहुंच सकी जमालपुर, शाम तक पहुंचने की संभावना

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

Munger news: कामाख्या से दिल्ली जाने वाली 15658 अप ब्रह्मपुत्र मेल मंगलवार को अपने निर्धारित समय से लगभग 10 घंटे विलंब से चल रही है. ट्रेन की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विशेष रूप से वे यात्री प्रभावित हैं, जिन्हें पटना और अन्य स्टेशनों से आगे की ट्रेनों में यात्रा करनी है.

रेलवे सूत्रों के अनुसार ब्रह्मपुत्र मेल का जमालपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9:14 बजे है. लेकिन अपराह्न 1:30 बजे तक ट्रेन मालदा टाउन रेलवे स्टेशन भी नहीं पहुंच सकी थी. मालदा टाउन से जमालपुर की दूरी लगभग 234 किलोमीटर है, जिसे तय करने में सामान्यतः साढ़े चार घंटे का समय लगता है. ऐसे में ट्रेन के मंगलवार शाम तक जमालपुर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

ब्रह्मपुत्र मेल साहिबगंज लूप लाइन के भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड की महत्वपूर्ण और लोकप्रिय ट्रेनों में शामिल है. असम और पूर्वोत्तर राज्यों से बड़ी संख्या में यात्री इसी ट्रेन के माध्यम से पटना तथा देश के अन्य हिस्सों की यात्रा करते हैं.

यात्रियों का कहना है कि ट्रेन के अनिश्चित विलंब के कारण उनकी कनेक्टिंग ट्रेनों के छूटने की आशंका बढ़ गई है. इससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन विलंब से संचालित हो रही है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. हालांकि देरी के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन