हीट वेव के चपेट में मुंगेर, लगातार बीमार हो रहे लोग

Updated at : 14 Jun 2024 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

पिछले एक सप्ताह में सदर अस्पताल में हीट वेव के 7 मरीज भर्ती हो चुके हैं.

विज्ञापन

मुंगेर. जिले में मौसम का पारा कम होने के बावजूद गर्मी और उमस के कारण लगातार लोग हीट वेव का शिकार हो रहे हैं. शुक्रवार को भी सदर अस्पताल में हीट वेव के एक मरीज को भर्ती किया गया. जबकि पिछले एक सप्ताह में सदर अस्पताल में हीट वेव के 7 मरीज भर्ती हो चुके हैं. दस्त व डायरिया के प्रतिदिन दर्जनों मरीज सदर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं. शुक्रवार को सदर अस्पताल में हीट वेव के शिकार दलहट्टा निवासी वीरेंद्र यादव के 18 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार को भर्ती किया गया. जिसका इलाज चल रहा है. जबकि एक सप्ताह में अबतक 7 हीट वेव के मरीज भर्ती हो चुके हैं. जिसमें सदर प्रखंड के दरियापुर निवासी 48 वर्षीय शाकिर, लालदरवाजा गंगानगर निवासी 59 वर्षीय उपेंद्र यादव, विनोद झा की 45 वर्षीय पत्नी नंदनी देवी, खगड़िया महेशखूंट निवासी राजीव कुमार सिंह की 18 वर्षीय पुत्री दीपाली कुमारी, शहर के लल्लू पोखर निवासी शंकर सहनी की 51 वर्षीय पत्नी मालती देवी तथा बेगूसराय जिले के आहो गांव निवासी विक्रम कुमार की 20 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी शामिल है. इस साल भीषण गर्मी ने जिले में जहां हीट वेब के मरीजों की संख्या सदर अस्पताल में बढ़ा दिया है. वहीं दस्त व डायरिया के प्रतिदिन दर्जनों मरीज सदर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं. सदर अस्पताल में जहां जून माह के केवल 14 दिनों में ही दस्त व डायरिया के 201 मरीज भर्ती हुये हैं. वहीं मई माह में इसके लगभग 500 से अधिक मरीज भर्ती हुये थे. इसके अतिरिक्त भीषण गर्मी व उमस के कारण जून माह के 14 दिनों में दस्त् व डायरिया से पीड़ित 20 से अधिक बच्चे भर्ती हो चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन