झौआबहियार व हरिणमार में पीएचसी को लेकर विधायक ने सदन में उठाया सवाल

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

1 चिकित्सक एवं 2 एएनएम द्वारा आमजनों को स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही है.

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर के भाजपा विधायक कुमार प्रणय ने बिहार विधान सभा में मुंगेर विधान सभा अंतर्गत झौआ बहियार एवं हरिणमार पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने को लेकर सवाल उठाया. विधायक ने कहा कि झौआ बहियार एवं हरिणमार पंचायत जो मुख्यालय से दूर गंगा के उस पार अवस्थित है. वहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं रहने के कारण मरीजों एवं परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. सरकार कब तक उक्त पंचायतों के लिए एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाने का विचार रखती है. इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि मुंगेर जिलान्तर्गत बरियारपुर प्रखंड के झौआबहियार पंचायत में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, झौआबहियार संचालित है, जहां कार्यरत 1 चिकित्सक एवं 2 एएनएम द्वारा आमजनों को स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही है. साथ ही झौआबहियार में स्वास्थ्य उपकेन्द्र भी संचालित है. अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, झौआबहियार के नये भवन के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, लेकिन भूमि के अभाव में निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं कराया जा सका है. अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, झौआबहियार के निर्माण के लिये समाहर्त्ता, मुंगेर से भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बरियारपुर प्रखंड के हरिणमार पंचायत में स्वास्थ्य उपकेन्द्र-सह-हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर, हरिणमार संचालित है. जहां कार्यरत 1 सीएचओ एवं 1 एएनएम द्वारा आमजनों को स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन